फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Case registered against three operators of illegal hospitals, two hospitals sealed

Meerut News: अवैध अस्पतालों के तीन संचालकों पर मुकदमा दर्ज, दो अस्पताल सील

Mon, 06 Nov 2023 01:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
Case registered against three operators of illegal hospitals, two hospitals sealed
सरधना। थाना सरूरपुर क्षेत्र के कस्बा हर्रा में अवैध रूप से बिना लाइसेंस चल रहे दो अवैध अस्पतालों को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए सील कर दिया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सरूरपुर की ओर से तीन संचालकों के खिलाफ मेडिकल काउंसिल एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से अपंजीकृत चिकित्सकों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सरूरपुर डॉ. अमर सिंह ने बताया कि कस्बा हर्रा में भारत हेल्थ केयर और जीवन हेल्थ सेंटर को अवैध रूप से संचालित करने की शिकायत मिल रही थी। इसी में रविवार को कार्रवाई करते हुए टीम के साथ मौके पर छापा मारा गया। जहां दोनों अस्पताल बिना लाइसेंस के चलते पाए गए।
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी की ओर से दोनों हेल्थ सेंटर अस्पतालों के खिलाफ मेडिकल काउंसिल एक्ट 1956 एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज कराया गया है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी की ओर से दर्ज एफआईआर में दोनों ही अस्पतालों में अप्रशिक्षित चिकित्सकों द्वारा प्रसव भी कराया जा रहा था। दर्ज एफआईआर में मेडिकल काउंसिल एक्ट 1956 की धारा 15/3 के तहत 175 व 76 अधिनियम के तहत मामला भी दर्ज कराया गया है। इस संबंध में दोनों अस्पताल के संचालक अपंजीकृत चिकित्सक नईम, जाकिर व इमरान के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी की ओर से मामला दर्ज कराते हुए दोनों अस्पतालों को सीज कर दिया गया है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि दोनों ही अस्पताल अवैध रूप से काफी समय से संचालित हो रहे थे। इनमें अवैध गर्भपात और प्रसव की शिकायत मिल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed