फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Case registered against a young man after offensive posted on social media in Muzaffarnagar

अयोध्या फैसले पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा, ओमान में करता है नौकरी

Thu, 14 Nov 2019 12:32 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 14 Nov 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
Case registered against a young man after offensive posted on social media in Muzaffarnagar
प्रतीकात्मक तस्वीर

मुजफ्फरनगर में चरथावल थाना क्षेत्र की मदीना कॉलोनी निवासी युवक ने अयोध्या प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट द्वारा शनिवार को दिए गए निर्णय को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। चरथावल थाने पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी गई है। फिलहाल आरोपी ओमान में रहकर नौकरी कर रहा है, जिसके पासपोर्ट के निरस्तीकरण की कार्रवाई भी शुरू की जा रही है।

विज्ञापन


अयोध्या प्रकरण में शनिवार को सुप्रीम कोर्ट ने निर्णय सुनाते हुए विवादित जमीन को रामलला विराजमान को सौंपते हुए मुस्लिमों को मस्जिद निर्माण के लिए पांच एकड़ जमीन अन्यत्र उपलब्ध कराने के आदेश दिए थे। चरथावल एसओ सूबे सिंह यादव ने बताया कि चरथावल की मदीना कॉलोनी निवासी बबलू खान पुत्र अनीस पठान नामक युवक ने अपनी फेसबुक आईडी के माध्यम से अयोध्या पर दिए गए इस फैसले के विरोध में आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी, जिससे वर्ग विशेष के बीच वैमनस्यता उत्पन्न होने का अंदेशा उत्पन्न हो गया। इस पर जिला मुख्यालय से पहुंची साइबर सेल की टीम ने इस पूरे मामले की जानकारी ली। इसके बाद देर रात चरथावल थाने में आरोपी बबलू खान के खिलाफ 135-ए, 505 व 67 आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। एसओ सूबे सिंह ने बताया कि मामले की जांच एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा साइबर सेल को दी गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अयोध्या फैसले के बाद फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

अयोध्या फैसले को लेकर जिले में पहला मुकदमा

अयोध्या पर दिए गए सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर जिले में यह पहला मुकदमा पंजीकृत किया गया है। इससे पहले शनिवार को दिए गए फैसले के बाद से अब तक सोशल मीडिया के साथ ही रोजमर्रा में भी किसी तरह की टीका-टिप्पणी किसी के द्वारा नहीं की गई थी। सोशल मीडिया पर फैसले को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी का यह पहला मामला सामने आते ही पुलिस-प्रशासन द्वारा की गई कानूनी कार्रवाई एक सबक मानी जा रही है, ताकि आगे भी कोई इस तरह की हरकत नहीं कर सके।

ओमान में रहकर नौकरी कर रहा आरोपी
कस्बा चरथावल की मदीना कॉलोनी निवासी बबलू खान भारतीय पासपोर्ट पर फिलहाल ओमान में रहकर नौकरी कर रहा है। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि गाजियाबाद ऑफिस के माध्यम से आरोपी के पासपोर्ट निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस संबंध में भारतीय दूतावास और ओमान शासन को भी रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed