फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused arrested after offensive posted on social media in Shamli district

अयोध्या फैसले के बाद फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाला आरोपी गिरफ्तार

Wed, 13 Nov 2019 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 13 Nov 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested after offensive posted on social media in Shamli district
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

अयोध्या प्रकरण पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


नौ नवंबर को अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया था। फैसले को लेकर शासन-प्रशासन ने सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की आपत्तिजनक या भड़काऊ पोस्ट डालने पर पूरी तरह से पाबंदी लगाते हुए सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी थी। इसके बाद भी कुछ लोग इस तरह की हरकत करने से बाज नहीं आए।
विज्ञापन


अयोध्या प्रकरण में फैसले के बाद एक युवक ने फेसबुक पर दो भड़काऊ पोस्ट डाल दी। यह मामला पुलिस की जानकारी में आने पर आरोपी की पहचान की गई। जांच में फेसबुक आईडी शामली जिले में कस्बा कैराना के मोहल्ला आलकलां निवासी अरशद चौधरी की पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अयोध्या फैसले के बाद फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाला युवक दबोचा, मुकदमा दर्ज

इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस को उसके मोबाइल की लोकेशन मिलने पर रविवार को पुलिस की एक टीम दिल्ली भेजी गई थी, लेकिन वहां भी आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका था।

कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने बताया कि मंगलवार देर शाम मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी अरशद निवासी मोहल्ला आलकलां को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed