फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Case filed against 25 BJP members in Inspector's suspension case

Meerut News: दरोगा के निलंबन मामले में 25 भाजपाइयों पर मुकदमा दर्ज

Thu, 11 Apr 2024 03:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Case filed against 25 BJP members in Inspector's suspension case
मेरठ। दरोगा के द्वारा भाजपा का पटका पहनने और उनके पक्ष में प्रचार करने के मामले में पार्षद सहित दो दर्जन भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ टीपीनगर थाने में बुधवार को मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि पार्षद ने जबरन दरोगा के गले में भाजपा का पटका डाल दिया और वीडियो वायरल कर दी।
विज्ञापन


तीन दिन पूर्व मेरठ हापुड़-लोकसभा प्रत्याशी के चुनाव प्रचार के दौरान टीपीनगर के दरोगा पर गले में भाजपा का पटका पहनकर उनका प्रचार करने का आरोप लगा था। जिसकी वीडियो भी वायरल हो गई थी। आरोप लगने के बाद एसएसपी ने दरोगा हरीश कुमार गंगवार को निलंबित कर दिया था। बुधवार को दरोगा ने टीपीनगर थाने में वार्ड 35 की पार्षद पूनम गुप्ता सहित कुल 25 भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ तहरीर में बताया कि चुनाव प्रचार में उनकी डयूटी लगी थी। इस दौरान कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके गले में जबरन भाजपा का पटका पहना दिया और उसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। जिसके बाद पुलिस कप्तान ने उनके खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 25 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी टीपीनगर जितेंद्र सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed