फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Car riders fired at toll workers, saved their lives by lying down

Meerut News: कार सवारों ने टोलकर्मी पर की फायरिंग, लेटकर बचाई जान

Sun, 08 Sep 2024 06:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 06:31 AM IST
विज्ञापन
Car riders fired at toll workers, saved their lives by lying down
मेरठ। परतापुर के दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे स्थित काशी टोल प्लाजा पर शुक्रवार रात कार सवार युवकों ने टोल टैक्स को लेकर हुए विवाद में टोलकर्मी पर फायरिंग कर दी। टोलकर्मी गौरव चौधरी ने सड़क पर लेटकर जान बचाई। फायरिंग के बाद कार सवार आरोपी बैरिकेड तोड़कर भाग गए। शुक्रवार सुबह थाने पहुंचकर टोलकर्मियों ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस नंबर के आधार पर कार सवार आरोपियों को तलाश रही है।
विज्ञापन

दिल्ली से मेरठ की ओर आ रही कार के चालक ने टोल टैक्स देने से बचने के लिए एक कार को ओवरटेक कर भागने का प्रयास किया। टोल पर मौजूद एक टोलकर्मी ने कार को रोक लिया और टोल टैक्स देने के लिए कहा। कार सवार ने टोल टैक्स देने से मना करते हुए गाली गलौज की। तभी अन्य टोलकर्मी भी पहुंच गए और कार के आगे बैरिकेड लगा दिया। इसके चालक ने कार दौड़ा दी और बैरिकेड को घसीटता हुआ निकल गया। कुछ दूरी पर जाकर आरोपी ने कार रोकी और टोलकर्मियों पर दो राउंड फायरिंग कर दी। इसमें गौरव चौधरी बाल बाल बच गया। आरोपी कार सवार मेरठ की ओर भाग गए। फायरिंग के दौरान कई वाहन चालक अपने वाहनों से उतरकर टोल केबिन के पीछे छुप गए। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी की लेकिन उनका कोई पता नही चल सका।
विज्ञापन

महिला के नाम है कार, पुलिस गाजियाबाद रवाना
शुक्रवार सुबह टोलकर्मी अमन, आशीष मिश्रा, प्रद्युमन तिवारी व विकास अवस्थी परतापुर थाने पहुंचे और आरोपी कार सवारों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। टोलकर्मी विकास अवस्थी ने बताया कि कार सवार आरोपी नशे में धुत थे। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कार गाजियाबाद निवासी महिला संतो के नाम पर है। पुलिस टीम को गाजियाबाद भेजा गया है आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed