{"_id":"6736821a0e6d5c850e000e04","slug":"car-rider-dragged-businessman-traveling-on-scooter-100-meters-seriously-injured-meerut-news-c-76-1-smrt1039-104181-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कार सवार ने स्कूटी पर जा रहे व्यापारी को 100 मीटर घसीटा, गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कार सवार ने स्कूटी पर जा रहे व्यापारी को 100 मीटर घसीटा, गंभीर घायल
विज्ञापन
मोदीपुरम (मेरठ)। रुड़की रोड पर एक रेस्टोरेंट के सामने कार सवार ने स्कूटी पर जा रहे व्यापारी हिमांशु को टक्कर मारकर करीब 100 मीटर तक घसीटा। सिर में गंभीर चोट लगने पर एक निजी अस्पताल में उनके ब्रेन का ऑपरेशन कराना पड़ा। अब भी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद से फरार कार चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक कार एक शिक्षक के नाम पर है।
बृहस्पतिवार को नटेशपुर थाना कंकरखेड़ा निवासी हिमांशु की पत्नी प्रीति ने पल्लवरपुरम थाने में तहरीर दी। इसमें बताया कि उनके पति की रुड़की रोड पर डौरली में वासु साइकिल जोन के नाम से दुकान है। वह साथ में काम करने वाले परमवीर के साथ स्कूटी पर जा रहे थे। हादसे के दौरान कार की टक्कर लगने के बाद परमवीर सड़क किनारे दूर जाकर गिरा जबकि हिमांशु कार के आगे के हिस्से में फंस गए। कार चालक उन्हें करीब 100 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। इसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक करीब आठ किलोमीटर दूर गाड़ी को एक शोरूम में खड़ा करके फरार हो गया।
सिर में गंभीर चोट आने पर हिमांशु को एसडीएस हॉस्पिटल में वेंटिलेटर पर रखा गया है। चिकित्सक ने उनका आपरेशन किया है। अभी गंभीर हालत में उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी मुन्नेश सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने कार को होंडा के शोरूम से बरामद कर लिया है। कार गंगानगर निवासी शिक्षक रोहित वर्मा के नाम पर है। कार काफी क्षतिग्रस्त हो गई थी। पुलिस उसे पल्लवपुरम थाने ले आई। आरोपी चालक को भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।