{"_id":"657f5b66b14ea5507a05d0ea","slug":"car-hits-bike-husband-dies-wife-injured-meerut-news-c-228-1-mwn1001-890-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी घायल
Mon, 18 Dec 2023 02:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Mon, 18 Dec 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
हस्तिनापुर। थाना क्षेत्र के मेरठ-बिजनौर मार्ग पर गणेशपुर गांव के पास हस्तिनापुर से मवाना जा रहे बाइक सवार दंपती को टाटा ऐश गाड़ी ने टक्कर मार दी। पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
कस्बे की न्यू ब्लॉक कॉलोनी निवासी 52 वर्षीय सुभाष ढाली रविवार को पत्नी रानी के साथ बाइक से मवाना में खरीदारी करने जा रहे थे। घायल रानी ने बताया कि जब वे गणेशपुर स्थित मंडप के पास पहुंचे तो सामने से तेज गति से आई टाटा ऐश गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दी। सुभाष ढाली का सर सड़क पर लगा, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। रानी सड़क के दूसरी तरफ जा गिरी। आरोपी चालक गाड़ी लेकर भाग गया। लोगों ने बहसूमा पुलिस को सूचना दी। घायल रानी का प्राइवेट एंबुलेंस की मदद से सीएचसी भर्ती कराया। सीएचसी पहुंचने पर सुभाष ढाली को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिवार में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी विजय बहादुर सिंह ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस वाहन का पता लगाने के लिए सीसीटीवी की फुटेज देख रही है।
ठेला लगाकर परिवार पालते थे सुभाष
सुभाष के परिवार की हालत बेहद खराब है। वह ठेला लगाकर परिवार का पालन पोषण करते थे। सुभाष के एक बेटी और दो बेटे हैं। बेटी की शादी हो चुकी है। पत्नी रानी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया, वह बस यही कहती रही कि अब परिवार का गुजारा कैसे चलेगा।
विज्ञापन
हादसे के बाद नहीं पहुंची एंबुलेंस
सड़क दुर्घटना के बाद मृतक सुभाष ढाली एक घंटे तक सड़क पर पड़ा रहा। ग्रामीण और आने-जाने वाले लोग सरकारी एंबुलेंस को फोन करते रहे, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने प्राइवेट एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी पहुंचाया परंतु तब तक सुभाष की मौत हो चुकी थी। इससे पहले भी कई मामले ऐसे आ चुके हैं, जिनमें सरकारी एंबुलेंस 108 मौके पर नहीं पहुंचती। उसके बाद भी स्वास्थ विभाग और प्रशासनिक अधिकारी उनके खिलाफ कोई कार्रवाई करने को तैयार नहीं है।