फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   car found in the forest in Muzaffarnagar which used in Absconding of infamous criminal

मुजफ्फरनगर: मंदिर परिसर में मिली खून सनी कार, दो कमीज व अन्य सामान बरामद

Fri, 05 Jul 2019 12:24 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 05 Jul 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
car found in the forest in Muzaffarnagar which used in Absconding of infamous criminal
बरामद कार - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर के गांव जटवाड़ा में स्थित शिवमंदिर परिसर से गुरुवार को खून से सनी सफेद रंग की सियाज कार बरामद की गई है। कार के अंदर से खून से सनी दो शर्ट, प्लास व पेंचकस के साथ ही मिर्च पाउडर भी बरामद किया गया है। उक्त कार दो दिन से मंदिर परिसर में खड़ी होना बताया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि उक्त कार वही हो सकती है, जिसमें सुपारी किलर रोहित को अभिरक्षा से फरार कराया गया है, लेकिन फिलहाल अफसर इसकी पुष्टि नहीं कर पा रहे हैं।

विज्ञापन


जानसठ कोतवाली क्षेत्र के गांव जटवाड़ा स्थित शिवमंदिर परिसर में मंगलवार से ही सफेद रंग की दिल्ली रजिस्ट्रेशन नंबर की होंडा सियाज कार लावारिस खड़ी हुई थी। शुरूआत में ग्रामीण इस कार को किसी शादी समारोह में आए लोगों की समझते रहे, लेकिन लगातार दो दिन तक जब कार वहीं खड़ी रही तो कौतूहलवश कुछ ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार सुबह कार के अंदर झांककर देखा तो उनके होश उड़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की पिछली सीट खून से सनी थी और उसी पर खून से ही सनी दो शर्ट और खून सने प्लास व पेंचकस भी पड़े थे। खून सनी कार की सूचना पर इंस्पेक्टर जानसठ योगेश कुमार, सीओ जानसठ सोमेंद्र नेगी, सीओ भोपा राममोहन शर्मा के साथ ही ककरौली व मीरापुर पुलिस भी मौके पर जा पहुंची। जिला मुख्यालय से फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉड को भी बुला लिया गया।

विज्ञापन

इसके बाद कार की खिड़की का शीशा तोड़कर उसे खोला गया तो अंदर से वही सब कुछ सामान बरामद हुआ, जो ग्रामीणों ने देखा था। इसके अलावा, कार की पिछली सीट के पायदान के नीचे से मिर्च पाउडर भी बरामद किया गया। वहीं, कार की डिग्गी खोली गई तो उसमें से तीन बैग मिले, जिनमें कुछ शर्ट्स, टी-शर्ट, जींस और टूथब्रश व टूथपेस्ट आदि सामान था। कार की चालक सीट के पायदान के नीचे दो फर्जी नंबर प्लेट्स भी मिली हैं, जिन पर अलग-अलग नंबर हैं। संदिग्ध कार की सूचना पर एसपी सिटी सतपाल आंतिल व एसपी देहात आलोक शर्मा भी मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वॉड से जांच कराई गई तो वे वहां से करीब सौ मीटर दूर स्थित तिराहे पर पहुंचकर रुक गए। प्रथम दृष्टया जांच में बरामद कार वही प्रतीत हो रही है, जिससे रोहित को अभिरक्षा से फरार कराया गया है, लेकिन अफसर इस संबंध में कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

इन्होंने कहा...
एसपी सिटी सतपाल आंतिल ने बताया कि संदिग्ध कार मिली है, जिसमें से खून सनी शर्ट्स, प्लास, पेंचकस के साथ ही अन्य सामान मिला है, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि बरामद कार वही है, जिसका इस्तेमाल रोहित की फरारी में किया गया है। कार दिल्ली निवासी राजीव कुमार के नाम पर रजिस्टर्ड है, जिससे संपर्क करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed