फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Car collides with stray cattle, airbag deploys, averts major accident

Meerut News: निराश्रित गोवंश से टकराई कार, एयरबैग खुलने से टला बड़ा हादसा

Thu, 21 May 2026 08:22 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 21 May 2026 08:22 PM IST
विज्ञापन
Car collides with stray cattle, airbag deploys, averts major accident
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। मेरठ-करनाल हाईवे पर बुधवार देर रात तेज रफ्तार कार अचानक सड़क पर आए निराश्रित गोवंश से टकरा गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि समय रहते एयरबैग खुल जाने से चालक सुरक्षित बच गया।
कार नानू गंगनहर पुल से मेरठ की ओर जा रही थी। जैसे ही वाहन दबथुवा क्षेत्र के पास पहुंचा, तभी अचानक सड़क पर गोवंश आ गया। चालक कुछ समझ पाता उससे पहले कार गोवंश से जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के दोनों एयरबैग खुल गए। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों ने चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। ग्रामीणों का कहना है कि हाईवे और संपर्क मार्गों पर घूम रहे बेसहारा गोवंश लगातार दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। इससे पहले भी कई हादसे हो चुके हैं।
विज्ञापन

एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने बताया कि संबंधित विभागों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। निराश्रित गोवंशों को पकड़ने के लिए एक सप्ताह तक विशेष अभियान चलाया जाएगा, ताकि सड़क हादसों पर अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed