फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Car collided with the wall of the bridge, girl died

Meerut News: कार पुल की दीवार से टकराई, बालिका की मौत

Wed, 26 Mar 2025 12:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 26 Mar 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Car collided with the wall of the bridge, girl died
शामली। पानीपत मार्ग पर तेज रफ्तार कार हैदरपुर उपरिगामी पुल की दीवार से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में पानीपत के गांव बड़सत निवासी आठ वर्षीय जोया की मौत हो गई,जबकि दंपती समेत चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

परिजन घायलों को पानीपत के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां से गंभीर हालत के चलते 10 वर्षीय बालक व उसकी मौसी को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। सोमवार शाम पानीपत के गांव बड़सत निवासी सरफराज कार से अपने परिवार के लोगों के साथ ईद का सामान खरीदने कैराना आया था। लौटते समय कार अनियंत्रित होकर हैदरपुर उपरिगमी पुल व सर्विस रोड के बीच बनी दीवार से टकरा गई। हादसे में सरफराज व उसकी पत्नी जुबैदा, पुत्र 10 वर्षीय आरिफ, पुत्री आठ वर्षीय जोया व सरफराज की साली गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा कार को हाईवे से हटवाया। परिजन घायलों को पानीपत सरकारी अस्पताल ले गए, जहां पर डाक्टरों ने जोया को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल आरिफ व उसकी मौसी को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। सरफराज के भाई आदिल ने बताया कि उसकी भतीजी जोया की हादसे में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed