फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Captain sir... isn't there any law for them

Meerut News: कप्तान साहब... क्या इनके लिए नहीं कोई कानून, खुद पुलिसकर्मी ही उड़ा रहे नियमों की धज्जियां

Wed, 05 Apr 2023 03:23 PM IST
मेरठ ब्यूरो विनीत तोमर, अमर उजाला, मेरठ
विनीत तोमर, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 05 Apr 2023 03:23 PM IST
सार

ट्रेफिक नियम तोड़ने पर पिछल साल साढ़े तीन करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला देने के बावजूद वाहन चालक सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। आम आदमी तो दूर बल्कि खुद पुलिसकर्मी भी नियमों को तोड़ रहे हैं।

विज्ञापन
Captain sir... isn't there any law for them
बिना हेलमेट पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यातायात नियमों को लेकर भले ही कितना भी पाठ पढ़ा लिया जाए लेकिन आम आदमी तो दूर, पुलिसकर्मी ही नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। जिन्हें न कानून का डर और न ही हादसा होने की परवाह। कई पुलिसकर्मी यातायात नियमों को धता बताकर वाहनों से फर्राटा भर रहे हैं। सवाल यह है कि क्या पुलिसकर्मियों के लिए कोई कानून नहीं है।

विज्ञापन


पिछले साल जनवरी माह से इस साल मार्च तक जिले में 227321 वाहनों के चालान काटे गए, जिनसे करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया। इतनी अधिक धनराशि जुर्माने के तौर पर देने के बावजूद वाहन चालक सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। सबसे अधिक बिना हेलमेट के 98725 चालान काटे गए जबकि दूसरे नंबर पर ऐसे वाहन चालक रहे हैं, जो बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाते मिले। इनकी संख्या 40083 है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, पुलिस से नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन

Captain sir... isn't there any law for them
बिना हेलमेट पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

नो पार्किंग में भी खड़े हो रहे वाहन
महानगर की अतिव्यस्त सड़कों पर नो पार्किंग बड़ी समस्या है। कोई भी वाहन चालक नोपार्किंग में वाहन खड़ा कर चला जाता है। वर्ष 2022 में ऐसे वाहन चालकों के 11000 चालान काटे गए, जबकि 2023 में अब तक 2161 चालान काटे गए हैं। इसी तरह 2022 में दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी के 7126 और 2023 में अब तक 1853 चालान काटे गए।
 
2022 में काटे गए चालान
बिना आरसी : 1433
दोषपूर्ण नंबर प्लेट : 3039
बिना सीट बेल्ट : 7898
प्रदूषण प्रमाण पत्र न होना : 7465
बीमा प्रमाण पत्र न होना : 9363
दिशा-निर्देशों को न मानना : 11250

2023 में 31 मार्च तक काटे गए चालान
बिना आरसी : 462
दोषपूर्ण नंबर प्लेट : 1910
बिना सीट बेल्ट : 2039
प्रदूषण प्रमाण पत्र न होना : 2707
बीमा प्रमाण पत्र न होना : 3841
दिशा-निर्देशों को न मानना : 3930
 
सभी को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। भले ही पुलिसकर्मी क्यों न हों। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी चालान काटे जा रहे हैं। -जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक यातायात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed