फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: bulldozers run on illegal colony In the presence of police-administration

Meerut: पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, पुलिस से नोकझोंक

Wed, 05 Apr 2023 01:50 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 05 Apr 2023 01:50 PM IST
सार

मेरठ के रोहटा में अवैध नक्शा तैयार कर बिल्डर ने कॉलोनी काट डाली और भोले भाले लोगों को प्लॉट बेचकर फरार हो गया। बुधवार को पुलिस प्रशासन ने अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चलवा दिया।

विज्ञापन
Meerut: bulldozers run on illegal colony In the presence of police-administration
अवैध कॉलोनी को तोड़ती जेसीबी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के रोहटा थाना के सामने अवैध रूप से बनाई गई कॉलोनी पर बुधवार को पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में बुलडोजर चला। और कॉलोनी में किए गए निर्माण को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पूठखास गांव में थाने के सामने कुछ माह पहले एक कॉलोनी का अवैध नक्शा तैयार कर बिल्डर ने कॉलोनी काट डाली। और प्लॉट आसपास के भोले-भाले ग्रामीणों को बिल्डर प्लॉट अच्छे रेट में  बेचकर चंपत हो गया।

विज्ञापन


बुधवार को मेरठ विकास प्राधिकरण के अवर अभियंता उमाशंकर सिंह के नेतृत्व में टीम ने भारी पुलिस बल के नेतृत्व में दोपहर के समय बुलडोजर चलाकर कॉलोनी में प्लॉटों की भरी गई नीव व निर्माण की गई  सड़क को जेसीबी से उखाड़ डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यह भी पढ़े: Meerut: यहां अचानक हिलने लगते हैं घर, गिरने लगते हैं रखे बर्तन, 40 दुकानों-मकानों में आईं दरारें, ये है वजह


 

जिन लोगों ने प्लॉट बिल्डर से खरीदे थे। वह प्लॉट स्वामी खड़े होकर देखते रहे एक बार को सभी ने टीम का घेराव कर विरोध करने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस बल की अधिकता को देखते हुए हल्की फुल्की नोकझोंक के बाद टीम अपना कार्य कर लौट गई।

 

इस मौके पर रोहटा थाना प्रभारी रविंद्र सिंह व पूठ चौकी इंचार्ज विजेंद्र सिंह, दरोगा प्रदीप सिंह राजेश सिंह यादव आरएएफ व पीएसी बल कार्रवाई के समय मौजूद रहा। हालांकि अवैध रूप से बनाई गई कॉलोनी को बचाने के लिए हालांकि टीम पर बार-बार नेताओं के फोन घन घनाते रहे। लेकिन टीम ने बिल्डर द्वारा बनाई गई सड़क व प्लॉटों की नीव को उखाड़ कर कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed