फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Canter hits cricketer Praveen Kumar car, narrow escape in accident

Meerut: क्रिकेटर प्रवीण कुमार की गाड़ी को कैंटर ने मारी टक्कर, बेटा भी था साथ, हादसे में बाल-बाल बची जान

Wed, 05 Jul 2023 01:15 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 05 Jul 2023 01:15 PM IST
सार

मेरठ में कमिश्नरी आवास के नजदीक एक कैंटर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार की कार को टक्कर मार दी। हादसे में प्रवीण कुमार बाल-बाल बचे। बताया गया कि पांडव नगर की ओर से वह कार में सवार होकर अपने घर जा रहे थे।

विज्ञापन
Canter hits cricketer Praveen Kumar car, narrow escape in accident
प्रवीण कुमार - फोटो : Amar ujala

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार की गाड़ी को मंगलवार देर रात कमिश्नर आवास के नजदीक तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी। इसमें प्रवीण कुमार बाल-बाल बच गए। सूचना मिलने पर सीओ सिविल लाइन अरविंद चौरसिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपी कैंटर चालक को मौके पर ही पकड़ लिया गया।
विज्ञापन

बागपत रोड स्थित मुलतान नगर निवासी क्रिकेटर प्रवीण कुमार मंगलवार रात करीब 10 बजे अपनी डिफेंडर गाड़ी से पांडव नगर की तरफ से आ रहे थे। साथ में उनका बेटा भी था।

कमिश्नर आवास के नजदीक पहुंचते ही सामने से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। जिसमें गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि प्रवीण कुमार और उनका बेटा सकुशल बच गए। हादसे के बाद वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिन्होंने कैंटर चालक को मौके पर ही दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान सीओ अरविंद चौरसिया भी वहां पहुंचे। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी ली। कैंटर चालक को हिरासत में लेकर थाने भेजा गया। सीओ ने बताया कि हादसे में प्रवीण कुमार और उनका बेटा सुरक्षित है। कैंटर चालक से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

भारत के स्टार गेंदबाज रह चुके प्रवीण कुमार

प्रवीण कुमार ने भारत के लिए 2007 में डेब्यू किया था। उन्होंने टीम इंडिया के लिए छह टेस्ट, 68 वनडे और 10 टी20 खेले। 2008 में ऑस्ट्रेलिया में भारत की कॉमनवेल्थ बैंक सीरीज में जीत में प्रवीण ने अहम भूमिका निभाई थी। टेस्ट में 27 विकेट, वनडे में 77 विकेट और टी20 में आठ विकेट ले चुके हैं। प्रवीण ने टीम इंडिया के लिए आखिरी मैच 2012 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था। वह 119 आईपीएल मैच भी खेल चुके हैं और 90 विकेट ले चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed