Meerut: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर कैंटर में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, टला बड़ा हादसा
Meerut News : मेरठ में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर एक कैंटर में आग लग गई। इस दौरान ड्राइवर ने आनन-फानन कूदकर अपनी जान बचाई।
विस्तार
मेरठ में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह पेपर रोल लेकर जा रहे कैंटर में आग लग गई। इस दौरान चालक ने आनन-फानन कूदकर जान बचाई। वहीं, मौके पर पहुंचीं फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
ड्राइवर मनोज पुत्र रामानंद निवासी माधवपुरम बुधवार सुबह टीपी नगर से कैंटर गाड़ी में पेपर रोल भरकर नोएडा के लिए जा रहा था। टोल प्लाजा के पास कैंटर में शार्ट सर्किट होने के कारण केबिन में आग लग गई। वहीं, ड्राइवर ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई।
यह भी पढ़ें: Murder: दूसरी के प्यार में पहली पत्नी को मार डाला, नाले में फेंकी लाश, वारदात से पहले रची थी ये खौफनाक साजिश
उधर, सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि पेपर रोल तक आग नहीं पहुंची, वरना भीषण हादसा हो सकता था।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: दरोगा की हालत गंभीर, मैक्स हॉस्पिटल में चार घंटे चला ऑपरेशन, बदमाशों ने सीने में मारी थी गोली