फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cant board on backfoot in Meerut will not illegal fee collection at these places

मेरठ: बैकफुट पर कैंट बोर्ड, उखाड़े बूथ-बैरियर, अब नहीं होगी इन जगहों पर वसूली

Thu, 12 Dec 2019 11:10 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 12 Dec 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
Cant board on backfoot in Meerut will not illegal fee collection at these places
बोर्ड हटाए गए - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में रुड़की-मवाना और दिल्ली रोड पर वाहन प्रवेश शुल्क वसूलने वाला कैंट बोर्ड बैकफुट पर आ गया है। वसूली पर बृहस्पतिवार दोपहर से तत्काल प्रभाव से रोक लगाने के साथ बूथ और बैरियर उखाड़ लिए गए। वहीं, पांच सदस्यीय कमेटी भी गठित की गई है, जो दो माह बाद बोर्ड बैठक में समीक्षा रिपोर्ट रखेगी। जिस पर वसूली पर अंतिम फैसला होगा।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को कैंट बोर्ड की आपात बैठक में बोर्ड के अधिकारियों की पूरी कोशिश रही कि वसूली पर रोक न लगे। लेकिन पेच फंस गया। डीएम अनिल ढींगरा ने इस मुद्दे पर कैंट बोर्ड को बुधवार को ही स्पष्ट कर दिया था कि वे किसी भी क्षण अपना विशेष अधिकार प्रयोग कर सकते हैं, इसलिए अच्छा रहेगा कि बोर्ड खुद ही जनहित में फैसला ले लें। 
विज्ञापन


वहीं, आपात बैठक में कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल ने भी साफ कहा कि इन जगहों पर वसूली से शहर की कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ी तो बोर्ड के अफसर जिम्मेदार होंगे। बोर्ड उपाध्यक्ष समेत सभी आठ सदस्यों ने भी एक सुर में वसूली का विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed