फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Campaign launched in Sathla in search of firecrackers

Meerut News: पटाखों की तलाश में सठला में चला अभियान

Sat, 26 Oct 2024 04:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
Campaign launched in Sathla in search of firecrackers
मवाना। गांव सठला में अवैध पटाखों की तलाश में पुलिस ने तलाशी अभियान संदिग्ध घरों में चलाया। लेकिन पुलिस को कुछ हाथ नहीं लग सका। गांव सठला में पटाखे बनाने का सबसे अधिक कार्य होता है। पहले कुछ लोगों के पास लाइसेंस थे, लेकिन कई वर्ष पूर्व सभी लाइसेंसों का नवीनीकरण नहीं किया गया। इसके बावजूद गांव सठला में काफी मात्रा में पटाखे बनाने का कार्य होता रहा है। कई बार हादसे भी हो चुके हैं। बीते वर्ष पुलिस ने अभियान चलाकर छापा मारते हुए काफी मात्रा में अवैध पटाखे पकड़े थे। दिवाली नजदीक है। पटाखे बनाने तथा बेचने वाले पूरी तरह से दिवाली को देखते हुए सक्रिय हो चुके हैं। इसी को देखते हुए शाम के समय थाना प्रभारी राजेश कांबोज ने गांव सठला में पुलिस फोर्स के साथ संदिग्ध घरों में तलाशी अभियान चलाया। लेकिन पुलिस के हाथ कुछ नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed