फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Caesarean delivery decreased in pregnant women due to awareness, women and doctors giving priority to normal delivery

Health News: ये दर्द अच्छा है.., जागरूकता ने दिखाया दम, गर्भवती महिलाओं की सिजेरियन डिलीवरी हुईं कम

Tue, 19 Jul 2022 05:21 PM IST
Dimple Sirohi अरीश रिजवी, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अरीश रिजवी, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 19 Jul 2022 05:21 PM IST
सार

मेरठ में महिलाएं अब गर्भावस्था को लेकर जागरूक हो रही हैं जिससे सिजेरियन डिलीवरी में कमी आई है। सरकारी और निजी अस्पतालों में डॉक्टर और महिलाएं सामान्य डिलीवरी को प्राथमिकता दे रहीं हैं। पिछले छह माह में करीब 65 फीसदी महिलाओं का सामान्य प्रसव हुआ है।
 

विज्ञापन
Caesarean delivery decreased in pregnant women due to awareness, women and doctors giving priority to normal delivery

विस्तार

जागरूकता और बेहतर दिनचर्या अपनाने के कारण मेरठ में सिजेरियन डिलीवरी से ज्यादा सामान्य प्रसव हुए हैं। पिछले छह माह में यहां 5337 महिलाओं के प्रसव हुए हैं, जिनमें सरकारी अस्पतालों में करीब 65 फीसदी महिलाओं का सामान्य प्रसव हुआ है। पिछले साल तक यह करीब 50-50 प्रतिशत था। निजी अस्पतालों में सिजेरियन डिलीवरी ज्यादा हैं, लेकिन यह भी पहले की तुलना में कम हुई हैं। पिछले साल तक सिजेरियन का प्रतिशत 65 और सामान्य प्रसव करीब 35 फीसदी थे।

विज्ञापन


जनवरी से जून 2022 की स्थिति
अस्पताल      कुल प्रसव    सामान्य प्रसव    सिजेरियन डिलीवरी       सामान्य प्रसव (प्रतिशत में)
महिला जिला अस्पताल 1803 1172            631 65
मेडिकल कॉलेज    1513  953  560      63
निजी अस्पताल     2021   828    1193           41
 
(आंकड़े सरकारी चिकित्सालयों और आईएमए की महिला चिकित्सकों के आकलन के आधार पर।)

यह भी पढ़ें : Padmitra Campaign: मेरठ में हर घर में लगेगा पीरियड चार्ट, सभी फीमेल सदस्यों के नाम के साथ होगी माहवारी की तारीख

विज्ञापन

स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो रहीं महिलाएं
यह सच है कि कुछ महिलाएं दर्द से बचने के लिए सामान्य डिलीवरी के बजाय ऑपरेशन करवाने को वरीयता देती हैं, लेकिन अब महिलाएं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो रही हैं, दिनचर्या बेहतर कर रही हैं, नतीजतन सरकारी में ही नहीं निजी अस्पतालों में ही सामान्य डिलीवरी बढ़ी हैं।  - डॉ. मनीषा त्यागी, स्त्री एवं महिला रोग विशेषज्ञ  

सामान्य प्रसव बेहतर रहता है
महिला जिला अस्पताल में प्रयास रहता है कि सामान्य प्रसव हों। दरअसल, सामान्य डिलीवरी के कुछ समय बाद ही महिलाएं चल सकती हैं। प्रसव के दौरान शरीर में एंडोर्फिन नामक हार्मोन रिलीज होता है, ये हार्मोन दर्द को दूर करने में मदद करता है, जिससे सामान्य डिलीवरी के बाद रिकवरी जल्द ही जाती है। - डॉ. सुमन पंवार, प्रमुख अधीक्षक, महिला जिला अस्पताल

यह भी पढ़ें : Meerut: कैसिनो में जुआ खेलते रईसजादों को विदेशी युवतियां परोसती थीं ये चीज, सफेदपोशों से मिले लिंक, हुए कई बड़े खुलासे

ज्यादा जरूरी होने पर ही ऑपरेशन करने को दी जाती प्राथमिकता
निजी अस्पतालों में भी बहुत जरूरी होने पर ही सिजेरियन (ऑपरेशन) डिलीवरी कराई जाती है। वैसे सामान्य प्रसव बेहतर होता है, लेकिन कई बार बच्चों और महिलाओं को बचाने के लिए ऑपरेशन जरूरी हो जाता है। - डॉ. अनुपम सिरोही, सचिव, आईएमए मेरठ शाखा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed