फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Padmitra Campaign: मेरठ में हर घर में लगेगा पीरियड चार्ट, सभी फीमेल सदस्यों के नाम के साथ होगी माहवारी की तारीख

Tue, 19 Jul 2022 01:06 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 19 Jul 2022 01:06 PM IST
विज्ञापन
Padmitra Campaign: Period chart will be posted to every house in Meerut, female members names and menstruation date will be recorded
सेल्फी विद डॉटर फाउंडेशन के संस्थापक सुनील जागलान (दाएं) - फोटो : अमर उजाला
किशोरियों और महिलाओं को माहवारी के दौरान होने वाली समस्याओं व उस समय उनकी विशेष देखभाल की जरूरत को लेकर सेल्फी विद डॉटर फाउंडेशन ने नई पहल की है। इसके तहत माहवारी (पीरियड) का चार्ट हर घर की दीवार पर लगाया जाएगा। सेल्फी विद डॉटर फाउंडेशन के संस्थापक सुनील जागलान कहते हैं कि माहवारी के विषय में जागरूकता का अभाव और समय से पीरियड का नहीं आना महिलाओं में कई प्रकार की बीमारियां लेकर आता है। पीरियड चार्ट में घर की सभी फीमेल सदस्यों के नाम के साथ हर महीने की माहवारी की तारीख लिखी जाएगी। इससे घर के पुरुष सदस्य भी इस विषय पर जागरूक हो सकेंगे।


सुनील जागलान कहते हैं कि महिलाओं को माहवारी के समय विभिन्न समस्याओं से गुजरना पड़ता है। काफी महिलाओं को सेनेटरी नैपकिन भी नहीं मिल पाते हैं। गांव की महिलाएं हों या फिर शहर की, सेनेटरी नैपकिन मंगवाने में झिझक महसूस करती हैं। माहवारी के समय स्त्री थकान महसूस करती है। लगातार तीन-चार दिन का रक्तस्राव उसे कमजोर करता है। कई महिलाओं को इस समय हाथ-पैरों में सूजन, पेट-पैर में दर्द, कमर दर्द, बुखार, भूख न लगना, कब्ज जैसी अन्य समस्याएं भी होती हैं। 

Padmitra Campaign: Period chart will be posted to every house in Meerut, female members names and menstruation date will be recorded
सेल्फी विद डॉटर फाउंडेशन के संस्थापक सुनील जागलान - फोटो : अमर उजाला

सुनील जागलान का कहना है कि माहवारी के समय स्त्री का स्वास्थ्य विशेष देखभाल की मांग करता है। उसे आराम की जरूरत होती है जिसे अति संवेदनशील पितृसत्तात्मक समाज नहीं समझता। स्त्री के इस प्राकृतिक नियम को समाज उसकी कमजोरी मानता है जो कि उनकी सोच की विकृति है। पीरियड्स के दिनों में महिलाओं को धार्मिक कार्य करने की किसी प्रकार से मनाही नहीं होनी चाहिए। 

Padmitra Campaign: Period chart will be posted to every house in Meerut, female members names and menstruation date will be recorded
पीरियड चार्ट के साथ छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

लॉ की विधार्थी फराह खान कहती हैं कि यह शुरुआत हर घर के लिए जरूरी है। हमें सचमुच इन दिनों में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है। मेरठ जैसे हमारे क्षेत्र में जहां सेनेटरी पैड का नाममात्र प्रयोग होता है, वहां सेल्फी विद डॉटर फाउंडेशन के पीरियड चार्ट से जरूर बदलाव आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Padmitra Campaign: Period chart will be posted to every house in Meerut, female members names and menstruation date will be recorded
सेल्फी विद डॉटर फाउंडेशन की नई पहल - फोटो : अमर उजाला

मेरठ निवासी बीएससी की छात्रा आलिया ने कहा कि पीरियड चार्ट में मेरी व मेरी मम्मी दोनों की माहवारी की तारीख है, हम चार्ट को लेकर बहुत सहज महसूस कर रहे है। सुनील जागलान जी द्वारा इस विषय को बड़ी आसानी से समझाया गया है। हमारे भाइयों ने भी इस चार्ट को देखा है। 

विज्ञापन
Padmitra Campaign: Period chart will be posted to every house in Meerut, female members names and menstruation date will be recorded
पीरियड चार्ट के साथ छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

छात्रा अमानिया ने कहा कि सुनील जागलान का यह अभियान नई सामाजिक क्रांति लेकर आएगा और जिस तरह हमारे यानी बेटियों के नाम की नेमप्लेट जैसा अभियान पूरे देश में पंसद किया गया, वैसे ही यह अभियान देश भर में पसंद किया जाएगा और इस विषय पर सहज संवाद शुरू करेगा। मेरठ में लाडो पंचायत, सेल्फी अंगेस्ट डॉरी जैसे अभियान के द्वारा तकरीबन एक वर्ष से सुनील जागलान कार्य कर रहे हैं । 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed