फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut: कैसिनो में जुआ खेलते रईसजादों को विदेशी युवतियां परोसती थीं ये चीज, सफेदपोशों से मिले लिंक, हुए कई बड़े खुलासे

Tue, 19 Jul 2022 02:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 19 Jul 2022 02:24 PM IST
विज्ञापन
Casino in Meerut: Foreigner girls used to serve liquor to people gambling in casinos, links with politicians, police checking mobile details
होटल का नजारा व मौके से पकड़ी गईं युवती - फोटो : अमर उजाला

मेरठ पुलिस रविवार को दिल्ली-दून हाईवे स्थित ओक ट्री रिसॉर्ट से कैसिनो खेलने के आरोप में शनिवार रात पकड़े गए सभी 43 आरोपियों के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रही है। पुलिस का दावा है कि कैसिनो चला रहे आरोपियों का नेटवर्क दिल्ली-देहरादून से लेकर गोवा तक फैला है। कैसिनो की महफिल में ये विदेशी युवतियां बुलाते हैं। गाजियाबाद और मेरठ के कई नेताओं से भी इनका लिंक मिल रहा है, हालांकि पुलिस इसे अभी जाहिर नहीं कर रही है। 



दिल्ली-दून बाईपास के होटल ओक ट्री में शनिवार की रात चल रही कैसिनो पार्टी में शराब-कबाब और डांस तक का पूरा इंतजाम था। देश के कई राज्यों से रईसजादे यहां आए थे। ये नशे में झूमने शुरू ही हुए थे कि पुलिस ने छापा मार दिया। एसओजी को रात में 9 बजे ही सूचना मिल गई थी। पुख्ता जानकारी के बाद दस बजे छापा मारा गया। कार्रवाई सुबह चार बजे तक चली। पुलिस ने पूछताछ के बाद रविवार को सभी 43 आरोपी कोर्ट में पेश किए जहां से इन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Casino in Meerut: Foreigner girls used to serve liquor to people gambling in casinos, links with politicians, police checking mobile details
ओक ट्री रिसॉर्ट - फोटो : अमर उजाला

तीन दिन तक चलनी थी कैसिनो पार्टी
ओक ट्री रिसॉर्ट में चल रहे इवेंट को जो नाम दिया गया, उसमें भी ये बताया गया था कि जुए के साथ मस्ती और नशे का पूरा इंतजाम रहेगा। इसीलिए इवेंट का नाम तीन पत्ती के साथ इंज्वॉय लक एंड फन रखा गया। तीन दिन की इस पार्टी में खाना-पीना, डांस मस्ती और ऐश की तमाम सुविधाएं देने की बात कही गई।

पंद्रह से 17 तारीख तक होने वाले इस आयोजन की तारीख वाट्सएप के जरिये लोगों को भेजी गई थी। किसी वजह से पंद्रह तारीख को पार्टी हो नहीं पाई। मेरठ में 16 तारीख की रात को पार्टी हुई तो छापा पड़ गया।

Casino in Meerut: Foreigner girls used to serve liquor to people gambling in casinos, links with politicians, police checking mobile details
मौके पर मिले हुक्के और शराब - फोटो : अमर उजाला

कैश की जगह उधार पर था फोकस
आयोजकों ने पार्टी में पांच सितारा होटल जैसी सुविधाओं को देने का दावा किया था। पार्टी में खाने से लेकर पीने तक की सुविधा सब मुफ्त थी। जुए में कैश की जगह उधार पर अधिक फोकस था। दो दिन बाद जीतने वाले को रुपये दिए जाने थे। इसमें हारने वाले से जुए के एक दिन बाद ही वसूली की जाती है।

यह भी पढ़ें: Padmitra Campaign: मेरठ में हर घर में लगेगा पीरियड चार्ट, सभी फीमेल सदस्यों के नाम के साथ होगी माहवारी की तारीख
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Casino in Meerut: Foreigner girls used to serve liquor to people gambling in casinos, links with politicians, police checking mobile details
मौके से बरामद सामान - फोटो : अमर उजाला
बुकलेट में रखा जाता था रिकॉर्ड
मौके से पुलिस को एक बुकलेट मिली, जिसमें जुए का पूरा रिकाॅर्ड रखा जाता था। पार्टी के आयोजन की जानकारी कुछ घंटे पहले ही ग्राहकों को तीनों मास्टरमाइंड के द्वारा दी जाती थी।
विज्ञापन
Casino in Meerut: Foreigner girls used to serve liquor to people gambling in casinos, links with politicians, police checking mobile details
बरामद कारें - फोटो : अमर उजाला
ऑडी, क्रेटा जैसी लग्जरी कारों से आते थे रईसजादे
पुलिस ने ओक ट्री रिसॉर्ट से 12 लग्जरी कारें भी बरामद की हैं। इनमें फोक्स वैगन, स्कार्पियों, ओडी, क्रेटा, हैरियर आदि शामिल हैं। करीब 51 मोबाइल, 14 जोड़ी ताश की गड्डियां भी बरामद की  हैं। इवेंट की 19 बुकलेट और काले, लाल, नीले रंग के करीब सात हजार क्वाइन मिले हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed