{"_id":"59fc69c44f1c1bda538ba991","slug":"busted-factory-of-fake-diesel-making-one-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली डीजल बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली डीजल बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
Updated Fri, 03 Nov 2017 06:37 PM IST
विज्ञापन
एक गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर पुलिस ने एक स्थान पर छापेमारी कर नकली डीजल बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। मौके से एक युवक को गिरफ्तार करते हुए भारी मात्रा में ड्रमों में भरा मिश्रित आयल, केरोसिन आयल और केमिकल आदि सामान बरामद किया गया। डीएम के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 में मामला दर्ज कर चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
गंगोह कोतवाल संजीव कुमार ने बताया कि पेट्रोलियम पदार्थों की कालाबाजारी की सूचना पर बृहस्पतिवार शाम गुड़ छप्पर मार्ग स्थित एक स्थान पर छापेमारी की गई। वहां से एक युवक को पकड़ा गया और दो तेल निकालने वाली मशीन, 4 ड्रम मिश्रित तेल, 4 ड्रम केरोसिन आयल, 2 प्लास्टिक ड्रम, 17 खाली ड्रम के अलावा केमिकल आदि सामान बरामद हुआ। पुलिस बरामद सामान सहित आरोपी युवक को कोतवाली ले आई और उच्चाधिकारियों एवं आपूर्ति विभाग को सूचित कर दिया गया। सूचना पर जिला पूर्ति अधिकारी सतीश चंद मिश्र ने आपूर्ति निरीक्षक दिनेश चंद्र को टीम के साथ जांच के निर्देश दिए। टीम ने जांच उपरांत आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा में मामला दर्ज किए जाने की संस्तुति करते हुए डीएम को अपनी रिपोर्ट प्रेषित कर दी। शुक्रवार को उनकी अनुमति मिलने के बाद कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। बरामद सामान को सुपुर्दगी में दे दिया गया और आरोपी गंगोह निवासी गौरव का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/