फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   buss stand sifted today

आज से शिफ्ट होंगे बस अड्डे

Sat, 20 Jul 2019 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
buss stand sifted today
मेरठ..........दिल्ली चुंगी थाना टीपी नगर क्षेत्र की सडक पर लगा भयंकर जाम
मेरठ। कांवड़ यात्रा के लिए भैसाली बस अड्डा 22 जुलाई की सुबह से सोहराब गेट बस अड्डे पर शिफ्ट कर दिया जाएगा। उसके बाद दिल्ली रोडवेज की सभी बसें गढ़ रोड से ही संचालित होंगी। प्राइवेट बस अड्डे भी शहर से बाहर शिफ्ट कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेयी ने बताया कि पुलिस ने 20 जुलाई से भैसाली बस अड्डा शिफ्ट करने के लिए पत्र लिखा था। लेकिन कांवड़ियों की संख्या कम है। अब 22 की सुबह से 31 जुलाई की रात 12 बजे तक भैसाली बस अड्डा बंद रहेगा। वहीं रोडवेज एआरएम का कहना है कि तैयारी पूरी है, आदेश आते ही अड्डा शिफ्ट करा दिया जाएगा। गांधी आश्रम चौराहे से आगे हापुड़ अड्डे की तरफ बस को नहीं आने दिया जाएगा। 25 जुलाई से शहर में ऑटो, जीप व टेंपो प्रतिबंधित रहेंगे। बागपत रोड पर चलने वाली रोडवेज बसें भैसाली अड्डे की बजाय बागपत बाईपास से ही चलेंगी। बड़ौत मार्ग पर चलने वाली रोडवेज बसें रोहटा रोड बाईपास से चलेंगी। ये बसें शहर में प्रवेश नहीं करेंगी।
विज्ञापन

प्राइवेट बस अड्डे शहर से होंगे बाहर
- मवाना, हस्तिनापुर, मीरापुर व बिजनौर के लिए चलने वाली निजी बसें थाना गंगानगर से चलेंगी।
- किला परीक्षितगढ़ रोड पर चलने वाली बसें पुलिस चौकी यादगारपुर वसंत विहार किला रोड से चलेंगी।
- हापुड़ रोड पर हापुड़ व बुलंदशहर के लिए चलने वाली बसें एल ब्लॉक पुलिस चौकी हापुड़ रोड से चलेंगी।
- सरधना व शामली के लिए चलने वाली प्राइवेट व रोडवेज बसें कंकरखेड़ा बाईपास फ्लाईओवर से चलेंगी।
- अंबाला बस स्टैंड बेगमपुल से चलने वाली बसें थाना गंगानगर के पास बनाए गये बस स्टैंड से मवाना, बहसूमा, मीरापुर, जानसठ होकर मुजफ्फरनगर जाएंगी।
सिटी बसों की व्यवस्था
शहर क्षेत्र में सिटी स्टेशन और कैंट स्टेशन एवं अन्य सभी मार्गों पर चलने वाली जेएनएनयूआरएम व प्राइवेट सिटी बसों का संचालन 22 से 31 जुलाई तक बंद रहेगा।
जरूरी वस्तु वाहनों की व्यवस्था
25 जुलाई से शहर में सभी प्रकार के भारी वाहन बंद रहेंगे। आवश्यक वस्तुओं के लिए वाहन जैसे तेल टैंकर, गैस सप्लाई, मेडिकल सप्लाई गैस के लिए पांच दिन का स्टाक करने के निर्देश दिए हैं। दूध, ब्रेेड व सब्जी के वाहनों के लिए कांवड़ स्टीकर पास जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed