फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bus collided with a tank filled with gas cylinders, a big accident

गैस सिलेंडर से भरे टैंपू में रोडवेज ने मारी टक्कर, टला बड़ा हादसा

Wed, 11 Oct 2017 07:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 11 Oct 2017 07:53 PM IST
विज्ञापन
Bus collided with a tank filled with gas cylinders, a big accident
घायल को अस्पताल ले जाते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में मोदीपुरम हाईवे पर सिवाया गांव के पास बुधवार दोपहर तेज रफ्तार रोडवेज बस ने सिलेंडर भरे टेंपो में टक्कर दे मारी। इस दौरान कई सिलेंडर हवा में उछले तो कई हाईवे से गुजर रहे वाहनों पर गिरने से बचे। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। हाईवे पर वाहनों की कतारें लग गईं। पुलिस ने किसी तरह यातायात सुचारु कराया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार दौराला-लावड़ रोड स्थित सरल भारत गैस एजेंसी का कर्मचारी पवन मोदीपुरम क्षेत्र से सिलेंडरों की सप्लाई कर टेंपो से लौट रहा था। टेंपो में खाली और भरे करीब 47 सिलेंडर लदे थे। इस दौरान शहर की तरफ से आ रही रोडवेज बस के चालक ने टेंपो में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पवन टेंपो से बाहर जाकर गिरा और टेंपो दो-तीन बार पलटी खा गया। 
विज्ञापन


कई राहगीर बचे
बस की टक्कर से जब सिलेंडर हवा में उडे़ तो वहां से गुजर रहे कई लोग और वाहन इनकी चपेट में आने से बचे। यह भी गनीमत रही कि कोई सिलेंडर फटा नहीं। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। सड़क पर सिलेंडर बिखरने से जाम लग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों में फैला आक्रोश

Bus collided with a tank filled with gas cylinders, a big accident
हादसे के बाद मौके पर खड़ा टैंपू - फोटो : अमर उजाला

रोडवेज बस के चालक द्वारा अंधाधुंध बस दौड़ाने से गुस्साए ग्रामीणों ने बस में तोड़फोड़ करने का प्रयास किया। ग्रामीणों का कहना था कि यह घटना बस चालक की लापरवाही से हुई। टेंपो चालक तो अपनी साइड पर जा रहा था। अगर चालक बस की गति को नियंत्रण में रखता तो हादसा नहीं होता। आरोपी चालक ग्रामीणों का उग्र रूप देखकर बस छोड़कर फरार हो गया। 

सिटी बस से पहुंचाया घायल
इस हादसे में घायल टेंपो चालक को अस्पताल ले जाने के लिए ग्रामीणों ने हाईवे पर कई वाहनों को रोकने का प्रयास किया। लेकिन किसी ने मदद नहीं की। यहां तक कि एक एंबुलेंस चालक ने भी घायल को ले जाने से मना कर दिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने एक सिटी बस को रुकवाकर घायल को निजी अस्पताल में पहुंचाया।

बस चालक जिम्मेदार
थानाध्यक्ष दौराला धर्मेंद्र कुमार के अनुसार हादसा बस चालक की लापरवाही से हुआ है। बस को कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश की जा रही है। घायल का उपचार चल रहा है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed