{"_id":"571d32b34f1c1ba06e8b6e96","slug":"burning-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग का गोला बनी चलती डस्टर, बाल-बाल बचे पिता-पुत्री ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग का गोला बनी चलती डस्टर, बाल-बाल बचे पिता-पुत्री
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
Updated Mon, 25 Apr 2016 02:25 AM IST
विज्ञापन
टोल प्लाजा पर डस्टर में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की रोड स्थित टोल प्लाजा पर रविवार सुबह चलती डस्टर आग का गोला बन गई। कार में कपड़ा व्यापारी अपनी आठ साल की बेटी के साथ सवार था। शीशे लॉक होने पर दोनों गाड़ी में ही फंसकर रह गए। टोल कर्मियों ने शीशे तोड़कर उन्हें बाहर निकाला। गाड़ी पूरी तरह से खत्म हो गई। गनीमत रही कि दोनों की जान बाल-बाल बच गई।
विज्ञापन
कमला नगर, दिल्ली निवासी राहुल कपड़ा व्यापारी हैं। देहरादून में अपने परिवार से मिलकर वे रविवार को डस्टर गाड़ी यूके 07 एवी 2621 से दिल्ली लौट रहे थे। गाड़ी खुद राहुल ड्राइव कर रहे थे, जबकि बराबर में उनकी बेटी मेधावी (8) बैठी थी। सुबह करीब 7:45 बजे गाड़ी जब टोल प्लाजा की लेन नंबर 12 पर पहुंची तो अचानक इंजन में धुआं उठना शुरू हो गया। राहुल ने गाड़ी को टोल के गेट से आगे बढ़ाया तो आग ने गाड़ी के अगले हिस्से को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
गैस से शीशे हो गए जाम
आग का भयानक रूप देखकर मेधावी बुरी तरह डर गई और राहुल से लिपटकर रोने लगी। राहुल ने जब गेट खोलना चाहा तो गैस बनने के कारण शीशे भी जाम हो गए और खुले नहीं। पिता-पुत्री गाड़ी में ही फंस गए।
विज्ञापन
टोलकर्मियों ने बचाया
गाड़ी में आग लगी देखकर टोल कर्मी अमित मलिक, रूपेंद्र ढाका, श्याम सिंह सुनील कुमार ने अपनी जान पर खेलकर शीशा तोड़कर पिता-पुत्री को किसी तरह बाहर निकाला। थोड़ी देर में ही गाड़ी धूूं धूं कर जल उठी। आग लगने से टोल पर भी अफरातफरी मच गई।
मौत से हुआ आमना-सामना
गाड़ी से बाहर निकलने के बाद राहुल काफी घबराए हुए थे। मेधावी भी डर के कारण कांप रही थी। राहुल ने बताया कि आज सामने मौत थी और बचाना वाला कोई नहीं दिख रहा था। अगर टोल कर्मी वहां न होते तो दोनों की जान चली जाती। शीशे को खोलने का प्रयास किया, लेकिन नहीं खुले। जिसके चलते अंदर दम घुटना भी शुरू हो गया था, लेकिन भगवान का शुक्र है कि हम दोनों की जान बच गई।
टोल का टैंकर था सूखा
टोल प्लाजा पर हादसे की सूचना मिलने के बावजूद फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंची। वहीं, लंबे चौड़े दावे करने वाले टोल प्लाजा पर खड़े टैंकर में भी पानी नहीं था। वह पूरी तरह से सूखा था। यदि टैंकर तैयार होता तो गाड़ी को जलने से बचाया जा सकता था। जब तक टैंकर भरा गया, तब तक गाड़ी पूरी तरह जल चुकी थी।
शार्ट सर्किट से फेल हुआ सिस्टम
राहुल ने बताया कि आग लगने का कारण शार्ट सर्किट रहा, जिसके कारण गाड़ी का पूरा सिस्टम फेल हो गया था। अगर यह हादसा टोल प्लाजा के अलावा कहीं और होता तो जान बचनी मुश्किल हो जाती।