फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   bullion in dispute over diamond ringReport on business and customer

हीरे की अंगूठी पर विवाद में सराफा

Thu, 13 Oct 2022 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
bullion in dispute over diamond ringReport on business and customer
हीरे की अंगूठी पर विवाद में सराफा
विज्ञापन

कारोबारी और ग्राहक पर रिपोर्ट दर्ज
मेरठ। सेंट्रल मार्केट में हीरे की अंगूठी को नकली बताने को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने सराफा कारोबारी और ग्राहक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दोनों ओर से तहरीर दी गई थी। एफआईआर दर्ज कर विवेचना के बाद कार्रवाई की जाएगी।

जागृति विहार निवासी एक व्यक्ति ने डे़ढ महीने पहले सेंट्रल मार्केट स्थित शोरूम से हीरे की अंगूठी खरीदी थी। उसके मुताबिक कुछ दिन बाद हीरा काला पड़ने लगा तो वह मंगलवार को शोरूम पहुंचे और नकली हीरा देने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया था। शोरूम मैनेजर की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। बाद में दोनों पक्षों ने थाने पहुंचकर एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने दोनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। इस मामले में सराफा कारोबारी भी दावा कर चुके हैं कि हीरे की अंगूठी सही है। इसकी कहीं पर भी जांच कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed