फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Buffalo died due to fire in thatch, goods worth lakhs burnt

छप्पर में आग लगने से भैंस की मौत, लाखों का सामान जला

Tue, 29 Apr 2025 01:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Buffalo died due to fire in thatch, goods worth lakhs burnt
किठौर/माछरा। गांव बहरोड़ा में सोमवार की सुबह घेर में पड़े छप्पर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से वहां बंधी एक भैंस की जलकर मर गई। आग में लाखों रुपये का सामान जल गया। पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से घेर मालिक झुलस गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि बहरोड़ा गांव के बाहरी छोर पर दिलशाद पुत्र मोहब्बत अली का घेर है। घेर में छप्पर पड़ा हुआ था। वहीं पर उसकी चारा काटने की मशीन व साइकिल आदि सामान रखा हुआ था। सोमवार सुबह छप्पर में आग लग गई। आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप ले लिया। जिससे घेर में बंधी दो भैंस, बछड़ा, गाय पूरी तरह से झुलस गए। वहीं घेर में रखा सामान जल गया। आग की सूचना पर ग्रामीण मौके की ओर दौड़े, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। पीड़ित की ओर से देर शाम तक कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed