फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Budget approved for widening the Rasna-via-Salahpur road on the Baraut route.

Meerut News: बड़ौत मार्ग से रासना वाया सलाहपुर मार्ग के चौड़ीकरण के लिए बजट स्वीकृत

Wed, 07 Oct 2026 08:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 08:28 PM IST
विज्ञापन
Budget approved for widening the Rasna-via-Salahpur road on the Baraut route.
- सात किलोमीटर मार्ग के सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण के लिए सात करोड़ स्वीकृत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। बड़ौत मार्ग से रासना वाया सलाहपुर के करीब सात किलोमीटर मार्ग के सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण के प्रस्ताव को उत्तर प्रदेश सरकार के लोक निर्माण विभाग ने बजट स्वीकृति दे दी है। बजट स्वीकृत होने पर क्षेत्रवासियों ने लोक निर्माण विभाग मंत्री कुंवर बृजेश सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया। मार्ग के सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण से क्षेत्र के हजारों लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व संचालक जिला सहकारी बैंक मेरठ-बागपत प्रदीप त्यागी ने बताया कि अक्तूबर 2025 में लोक निर्माण विभाग मंत्री कुंवर बृजेश सिंह उनके रासना स्थित आवास पर आए थे। उनके सामने क्षेत्रवासियों की ओर से करीब सात किलोमीटर मार्ग के सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण की मांग रखी गई थी। मंत्री ने मार्ग के निर्माण को लेकर आश्वासन दिया था। फरवरी 2026 में मंत्री से दोबारा मुलाकात कर मार्ग की समस्या से अवगत कराया गया। मंत्री ने मनिंदर पाल सिंह के प्रस्ताव को स्वीकृत करते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। अब मार्ग के सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण के लिए करीब सात करोड़ का बजट स्वीकृत होने पर क्षेत्रवासियों में खुशी है।
विज्ञापन

पूर्व संचालक जिला सहकारी बैंक मेरठ-बागपत राजीव त्यागी ने बताया कि प्रस्तावित मार्ग बड़ौत मार्ग से खिवाई तक वाया सलाहपुर, रासना और नारंगपुर तक है। उन्होंने बताया कि मार्ग के शेष हिस्से को भी भविष्य में विभागीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद विकसित किए जाने की योजना है। प्रदीप त्यागी ने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि मार्ग के सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण से क्षेत्र के साथ-साथ आसपास के इलाकों से रोजाना आवागमन करने वाले हजारों लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed