फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Budget 2023: Union Finance Minister Nirmala Sitharaman announced Establishment of Agriculture Accelerator Fund

Budget 2023: केंद्रीय वित्त मंत्री ने किए कई बड़े एलान, राकेश टिकैत बोले-आत्महत्या की ओर बढ़ेगा किसान

Wed, 01 Feb 2023 12:16 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 01 Feb 2023 12:16 PM IST
सार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2023-24 पेश किया। इस बजट में टैक्स को लेकर बड़ा एलान किया गया है। सात लाख की आमदनी पर अब कोई आयकर नहीं देना होगा।

विज्ञापन
Budget 2023: Union Finance Minister Nirmala Sitharaman announced Establishment of Agriculture Accelerator Fund
निर्मला सीतारमण व राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2023-24 पेश किया। यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट है। बजट 2023 प्रस्तुत करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री ने अपना भाषण शुरू किया। केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण के भाषण के दौरान भारत जोड़ो के नारे भी लगे। हालांकि, वित्त मंत्री ने इस दौरान अपना भाषण जारी रखा। केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पूर्वोत्तर के विकास पर जोर रहेगा। नीतियों में वंचितों को वरीयता दी जाएगी। 

विज्ञापन

टैक्स स्लैब में बड़ा बदलाव किया गया
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने टैक्स स्लैब में बड़े बदलाव का एलान कर दिया है। वित्त मंत्री ने राहत देते हुए एलान किया कि अब 7 लाख रुपए तक की सालाना कमाई तक कोई टैक्स नहीं देना होगा। बता दें पहले यह सीमा पांच लाख रुपये की थी।

विज्ञापन

केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान शुरू की गई है। सदियों तक शिल्पकारों ने अपने हाथों से चीजें रचकर भारत को प्रसिद्धि दिलाई है। वो जो बनाते हैं, उसमें आत्मनिर्भर भारत की सच्ची आत्मा है। इस नई योजना के जरिए उनकी बनाई चीजों की गुणवत्ता में सुधार आएगा और बाजार तक उनकी पहुंच बढ़ेगी। उन्हें स्किल ट्रेनिंग दी जाएगी, ब्रांड प्रमोशन हो सकेगा। इससे बड़े पैमाने पर महिलाओं, अन्य पिछड़ा वर्ग को फायदा मिलेगा। कहा कि हम हरित ईंधन, हरित ऊर्जा, हरित खेती जैसी कई योजनाएं चला रहे हैं। इन हरित प्रयासों से कार्बन उत्सर्जन कम करने में मदद मिली है और ग्रीन जॉब के मौके बढ़ रहे हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान हमने यह सुनिश्चित किया कि किसी का पेट खाली न रहे। 28 महीनों तक 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज दिया गया। दो लाख करोड़ रुपये की खर्च करअगले एक साल में हम जरूरतमंद परिवारों को मुफ्त खाद्यान्न देंगे। 2014 के बाद से हमारे प्रयासों की वजह से लोगों का जीवन बेहतर हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Budget 2023: Union Finance Minister Nirmala Sitharaman announced Establishment of Agriculture Accelerator Fund
वित्त मंत्री का भाषण देखते उद्यमी - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय वित्त मंत्री का एलान- कृषि ऋण लक्ष्य को बढ़ाकर 20 लाख करोड़ रुपये किया जाएगा
आज के बजट से किसानों को काफी उम्मीदें थीं कि शायद केंद्र सरकार उनकी आर्थिक दशा सुधारने के लिए भी कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं लेकर आए। बीते कई वर्षों में किसानों की आमदनी बढ़ाने को लेकर बजट में लाभकारी योजनाओं को शामिल नहीं किया गया है। एक-दो योजनाएं ही किसानों के हित में नजर आईं लेकिन वे भी महज कागजों तक ही सीमित रहीं। उसका किसानों को पूरा लाभ नहीं मिल पाया। किसानों को इसका भी अनुमान था कि 2024 के चुनाव को देखते हुए ही सही किसानों के हित में सरकार कुछ कदम उठाएगी। लेकिन किसान नेताओं ने किसानों के लिहाज से इस बजट को निराशाजनक बताया। 

वहीं बजट प्रस्तुत करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन पर ध्यान देते हुए कृषि ऋण लक्ष्य को बढ़ाकर 20 लाख करोड़ रुपये किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कृषि से जुड़े स्टार्ट अप में युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। 

कृषि त्वरक कोष की स्थापना
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि युवा उद्यमियों द्वारा कृषि-स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने के लिए 'कृषि त्वरक कोष' की स्थापना की जाएगी।

कर्ज बढ़ेगा और आत्महत्या की ओर बढ़ेंगे किसान: राकेश टिकैत
भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि बजट निराशाजनक है। किसानों को कर्ज देने की बात हो रही है जबकि किसानों को राहत दी जानी चाहिए थी। आने वाले समय में लैंड बैंक बनेंगे। किसानों की भूमि पर कब्जा कर लिया जाएगा। कर्ज के बोझ तले दबे  किसान आत्महत्या जैसे आत्मघाती कदम की ओर बढ़ेंगे।

पीएम आवास योजना पर फंड बढ़ाने का एलान
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि  पीएम आवास योजना के परिव्यय को 66% बढ़ाकर 79,000 करोड़ किया जा रहा है।

ऊर्जा सुरक्षा के क्षेत्र में 35 हजार करोड़ रुपए का निवेश
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि ऊर्जा सुरक्षा के क्षेत्र में 35 हजार करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा। नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में 20,700 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा।

युवाओं के लिए बड़ा एलान
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि युवाओं को अंतरराष्ट्रीय अवसरों के लिए कुशल बनाने के लिए विभिन्न राज्यों में 30 स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर स्थापित किए जाएंगे। 

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि मोबाइल और टीवी के दाम सस्ते होंगे। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि  वरिष्ठ नागरिक खाता स्कीम की सीमा 4.5 लाख से 9 लाख की जाएगी।

महिला सम्मान बचत पत्र योजना की शुरुआत
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि महिला सम्मान बचत पत्र योजना शुरू होगी। इसमें महिलाओं को 2 लाख की बचत पर 7.5% का ब्याज़ मिलेगा।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि वैकल्पिक उर्वरकों को बढ़ावा देने के लिए पीएम प्रणाम योजना की शुरूआत की जाएगी। गोबरधन स्कीम के तहत 500 नए संयंत्रों की स्थापना की जाएगी

निराश करने वाला बजट, आम जनता के लिए बजट में कुछ नहीं
बजट ने फिर देशवासियों को निराश करने का काम किया है। सरचार्ज 37 से घटाकर 25 प्रतिशत करना स्पष्ट है कि बजट केवल बड़े उद्यमियों के लिए बनाया गया। आम जनता के लिए इस बजट में कुछ नही है। दो कर व्यवस्थाओं को लागू कर जनता को केवल परेशानियों का सामना ही करना पड़ेगा। -शैंकी वर्मा राजपूत (व्यापारी नेता) समाजवादी पार्टी,मेरठ

यह चुनावी बजट है। वादे ही वादे हैं, धरातल पर कुछ नहीं। न किसानों के लिए न युवाओं के लिए। महिला, नौकरीपेशा हों या व्यापारी। सबके लिए निराशा है। -राजपाल सिंह, निवर्तमान जिलाध्यक्ष सपा
 

मुंगेरीलाल के हसीन सपने जैसा है बजट। लोकसभा चुनाव होने के बावजूद बजट बेहद निराशाजनक है। - अवनीश काजला,  जिलाध्यक्ष कांग्रेस

केंद्र की भाजपा सरकार लगातार 10 वर्षों से बजट पेश करती आ रहीं है लेकिन जनता के लिए न पहले कुछ था, न अभी के बजट में कुछ है। भाजपा का बजट महंगाई व बेरोज़गारी को और बढ़ाता है। किसान, महिला, नौकरीपेशा, मजदूर, युवा,व्यापारी वर्ग को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है जो उन्हें कोरोना काल के बाद से खड़ा होने का मौका दे सके क्योंकि ये चंद बड़े लोगों को ही लाभ पहुंचाने के लिए बनाया गया है।   -संगीता दोहरे, प्रदेश अध्यक्ष- राष्ट्रीय लोकदल(सामाजिक न्याय मंच) उत्तर प्रदेश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed