फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Budget 2019: Modi government's final budget will boost real estate

बजट 2019: ठंडे पड़े रियल एस्टेट में कुछ गर्माहट आने की जगी आस, उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ

Sat, 02 Feb 2019 03:08 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 02 Feb 2019 03:08 PM IST
विज्ञापन
Budget 2019: Modi government's final budget will boost real estate
फाइल फोटो

हल्की ही सही, पर ठंडे पड़े रियल एस्टेट में इस बजट से गर्माहट आएगी। कई घोषणाएं जहां भवन निर्माताओं को राहत दे रही हैं, तो आम उपभोक्ताओं को भी लाभ मिलेगा। मेरठ में ही दस हजार से ज्यादा आवास ऐसे हैं, जो ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं। पहले नोटबंदी और फिर जीएसटी की मार रियल एस्टेट कारोबार पर इस कदर पड़ी कि इस धंधे की कमर ही टूट गई। कई अहम प्रोजेक्ट बीच में ही अटक गए। शहर में ऐसे तमाम प्रोजेक्ट हैं, जिनमें आवास खाली पडे़ हैं। दस हजार से ज्यादा ऐसे आवास है, जो पूरी तरह तैयार हैं, लेकिन खरीदार नहीं है। लगभग इतने ही आवास बन रहे हैं। न केवल निजी बिल्डरों, बल्कि आवास विकास एवं एमडीए के भी आवास खाली पड़े हैं। नियमानुसार कंप्लीशन के बाद आवासों पर एक साल के बाद टैक्स लगता है। इस बजट में यह अवधि दो साल की गई है। एक आवासीय मकान से दो आवासीय मकान में पुनर्निवेश तक भी छूट का दायरा बढ़ाया गया है। माना जा रहा है कि इससे भी आवासों में पुनर्निवेश की तरफ लोगों का ध्यान आकर्षित होगा।

विज्ञापन


तुलनात्मक रूप से है अच्छा
तुलनात्मक तरीके से बजट अच्छा है। विकास के लिए जो धनराशि बढ़ाई है, वह निर्णय सही है। इन्फ्रास्ट्रक्चर पर जरूर पैसा खर्च किया जा रहा है। - कमल ठाकुर, महामंत्री रीयल एस्टेट डेवलपर एसोसिएशन

विज्ञापन

अच्छा है बजट
अच्छा बजट है। व्यापारियों के हिसाब से ठीक है। रीयल एस्टेट पर थोड़ा असर पडे़गा। दो घर बनाने पर भी अब छूट दी जा रही है। इसके अच्छे परिणाम निकलेंगे। - अतुल गुप्ता निदेशक एपेक्स हाउसिंग

काफी उम्मीद थी
रीयल एस्टेट को इस बजट से काफी उम्मीद थी। किराए पर आयकर की अवधि एक साल से बढ़ाकर दो साल करना सराहनीय है। आम उपभोक्ताओं को भी लाभ मिलेगा। - वरुण अग्रवाल, निदेशक एडको डेवलपर

सभी का रखा ख्याल
बजट में आम लोगों का ध्यान रखा गया है। रीयल एस्टेट को भी यह आश्वासन दिया कि जीएसअी घटेगा। इससे हाउसिंग क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा। - सुनील तनेजा सीनियर जनरल मैनेजर, अंसल हाउसिंग

बजट से मिलेगी राहत
मध्यम वर्ग को खुश करने वाला बजट है। रीयल एस्टेट को भी इस बजट से राहत मिलेगी। अहम यह है कि आम लोगों को इससे काफी लाभ मिलेगा। ठंडे पड़े कारोबार में गर्मी आएगी। - राजीव गोयल निदेशक, पर्ल रेजीडेंसी

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed