फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BSP worked for every section: Singh

बसपा ने हर वर्ग के लिए काम किया : सिंह

Thu, 16 Jan 2025 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
BSP worked for every section: Singh
इकरार अहमद.... पीएल शर्मा स्मारक में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम म
मेरठ। पीएल शर्मा स्मारक में बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का 69वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सहारनपुर मंडल प्रभारी विजय सिंह ने कहा कि बसपा के शासनकाल में पुलिस विभाग में 41 हजार सिपाहियों की भर्ती की गई। प्रदेश को दंगा मुक्त करने के लिए एटीएस का गठन किया। किसानों के लिए बिना शुल्क बोरिंग योजना के साथ-साथ हर जिले में बिजलीघर और गन्ने का मूल्य 125 से बढ़ाकर 250 रुपये प्रति क्विंटल किया। उन्होंने कहा कि 2027 में प्रदेश में बसपा फिर सरकार बनाएगी।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष सुभाष प्रधान ने कहा कि बसपा के शासनकाल में उप्र में 2400 से अधिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्रत्येक गांव में आंबेडकर भवन, इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक कॉलेज, 200 से अधिक इंटर कॉलेज, 572 हाईस्कूल, 5549 प्राइमरी स्कूल बनवाकर हर वर्ग को लाभ पहुंचाने का काम किया। पूर्व मंडल प्रभारी शाहजहां सैफी ने कि बसपा शासनकाल में मदरसा बोर्ड की स्थापना की गई। लखनऊ में अरबी फारसी यूनिवर्सिटी दी। बसपा में ही मुस्लिमों का हित सुरक्षित है। हाजी इमरान याकूब कुरैशी ने कहा कि बसपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसने हर जाति धर्म के लोगों को सम्मान देने का काम किया।
विज्ञापन

इस दौरान कलाकारों ने रागिनी के माध्यम से श्रोताओं को बसपा शासनकाल की उपलब्धियां गिनाईं। मिठाई भी बांटी गई। इस अवसर पर प्रबुद्ध कुमार जाटव, अनिल प्रधान एडवोकेट, पूर्व जिला अध्यक्ष मोहित जाटव, ओमपाल खादर, ऋषि गौतम, जगरूप सिंह, हेमंत प्रधान, धीर सिंह, अली शेर, विजय सिंह, बृजपाल फौजी, दिनेश काजीपुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed