बसपा प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा ने भाजपा पर साधा निशाना, कह डाली ये बड़ी बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को मेरठ में एनएच 58 बाईपास पर एक बैंक्वट हॉल में आरएस कुशवाहा ने मंडल से लेकर बूथ कमेटियों तक की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि भाजपा जुमलों की सरकार है। प्रधानमंत्री से लेकर बीजेपी के सभी नेता सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। किसानों के लोन माफ करने, गन्ना भुगतान, युवाओं को रोजगार देने, विदेश से काला धन लाने, महंगाई कम करने, पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देने सहित कई वायदे किए, लेकिन चार साल बीत जाने के बाद भी भाजपा सरकार ने कुछ नहीं किया।
कुशवाहा ने कहा कि भाजपा ने चार बार राम मंदिर के नाम पर केंद्र में सरकार बनाई, लेकिन राम मंदिर नही बना पाई। आरोप लगाया कि भाजपा ने सत्ता में आने के लिए ईवीएम में गड़बड़ी की भाजपा सिर्फ पूंजीपतियोें को फायदा पहुंचाने का काम कर रही है। प्रदेश में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, कानून व्यवस्था चौपट है। बसपा के शासन में कानून का राज था। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आगामी लोक सभा चुनावों में भाजपा को हटाकर बसपा को सत्ता में लाना होगा। यह आपसी भाईचारे से ही संभव है।
सम्मेलन की अध्यक्षता वेस्ट यूपी प्रभारी शमसुद्दीन राईन और मंच संचालन डॉ. ओम प्रकाश पूर्व जिला महासचिव ने किया। भाईचारा कमेटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष रविवार को लेंगे। इस दौरान जिला अध्यक्ष सुभाष प्रधान, मंडल इंचार्ज मुरारीलाल केन, इमरान याकूब कुरैशी, पूर्व मंत्री लखीराम नागर, सतपाल पेपला, ब्रह्मजीत गौतम, भारतवीर गुर्जर, रामकुमार असनावड़े, देशराज, डॉ. कमल सिंह राज, दीपक राणा, सूरज सिंह, मुनकाद जसौरी, धर्मेंद्र प्रजापति, डॉ राजवीर, डॉ प्रवीन रामकिशन सिंह, चिनू, रमा सागर, कुलदीप गुर्जर, राकेश फलावदा, रवि जाटव, तेज सिंह, ब्रह्म सिंह बौद्घ, हेमंत प्रधान, पीयूष गौतम, हाजी सारिक, इनाम अंसारी, अमित प्रधान सहित मौजूद रहे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/