मेरठ। बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर के जन्मदिवस के अवसर पर बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता लखनऊ में बाबा साहब के स्मारक पर इकट्ठा होकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। फूलबाग कॉलोनी स्थित पार्टी कार्यालय पर रविवार को 14 अप्रैल को होेने वाले बाबा साहब के जन्मदिन को लेकर मेरठ-सहारनपुर मंडल के पदाधिकारियों की बैठक हुई। मुख्य अतिथि पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी व पूर्व सांसद मुनकाद अली ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से ट्रेन, बस व अपने निजी वाहनों से लखनऊ में अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर शिरकत करने के निर्देश दिए। मंडल प्रभारी सतपाल पेपला, मेघानंद जाटव, नरेश गौतम, शाहजहां सैफी एडवोकेट, जिलाध्यक्ष मोहित जाटव, रवि जाटव, दिनेश काजीपुर, पुष्पेंद्र जाटव, बाबू राम, जगरूप जाटव, सुभाष प्रधान, कांति प्रसाद आदि उपस्थित रहे।