फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Brutality by kidnapping a six year old girl from a birthday party

Meerut News: बर्थडे पार्टी से छह साल की बच्ची को अगवा कर की दरिंदगी

Tue, 28 Jan 2025 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Brutality by kidnapping a six year old girl from a birthday party
चंदौसी व अन्य संस्करणों के ध्यानार्थ...
विज्ञापन

परिजनों ने आरोपी युवक की जमकर धुनाई कर पुलिस को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र में जन्मदिन पार्टी से शनिवार रात छह साल की बच्ची को अगवा कर एक आरोपी ने खंडहर में ले जाकर दरिंदगी की। परिजनों ने आरोपी चंदौसी निवासी अमित कश्यप को मौके पर पकड़कर धुनाई की और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
भावनपुर थाना क्षेत्र के गढ़ रोड स्थित एक कालोनी में शनिवार की रात जनपद हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र स्थित गांव निवासी महिला अपने तीन बच्चों के साथ अपनी भांजी के जन्मदिन पार्टी में शामिल होने आई थी। देर रात सभी लोग जन्मोत्सव में बज रहे डीजे पर डांस कर रहे थे। इसी दौरान मूलरूप से चंदौसी और फिलहाल कॉलोनी में रहने वाला आरोपी अमित कश्यप पार्टी में घुस गया। वह वहां से छह साल की बच्ची काे अगवा कर एक खंडहर में ले गया। आरोपी ने यहां बच्ची से दरिंदगी की।
विज्ञापन

काफी देर तक बच्ची नजर न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। तलाश करने के दौरान बच्ची आरोपी अमित कश्यप निवासी चंदौसी के पास गंभीर हालत में मिली। परिजनों ने आरोपी अमित की जमकर धुनाई कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को बच्ची के परिजनों से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। सीओ सदर देहात नवीना शुक्ला मौके पर पहुंची और जानकारी लेकर बच्ची को मेडिकल के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
मौके पर सजा देने की मांग पर अड़े लोग
कंट्रोल रूम की सूचना पर पहुुंची पुलिस जब परिजनों से आरोपी को छुड़ाकर गाड़ी में लेकर जाने लगी तो गुस्साई भीड़ और परिजन थाना की गाड़ी के आगे खड़े हो गए। लोग आरोपी को मौके पर ही सजा देने की मांग कर हंगामा करने लगे। कुछ लोगाें ने समझाकर उन्हें शांत कराया। इस संबंंध में सीओ सदर देहात नवीना शुक्ला ने बताया कि बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed