फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   brothers killed sister, secretly performed the funeral

मां का पक्ष लेने पर युवती को सगे भाईयों ने मार डाला, गुपचुप किया अंतिम संस्कार

Tue, 26 Dec 2017 07:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Tue, 26 Dec 2017 07:55 PM IST
विज्ञापन
brothers killed sister, secretly performed the funeral
भाईयों ने बहन को मार डाला

यूपी के बागपत जिल में तीन भाईयों ने अपनी सगी बहन को इसलिए मार डाला, क्योंकि वह संपत्ति के विवाद में अपनी मां का पक्ष ले रही थी। बिना रहम किए पहले बहन को जहर दे दिया और फिर चुपचाप श्मशान घाट ले जाकर अंतिम संस्कार करने का प्रयास किया। इस दौरान युवती की मां और बड़ी बहनें श्मशान घाट पहुंच गईं और उन्होंने जलती चिता से बहन का शव निकाल कर पुलिस को सूचना दे दी। इसमें दो बहनों के हाथ आग से झुलस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा। मृतका के परिजनों ने कोतवाली में हंगामा किया। बाद में इस संबंध में मां ने अपने तीन बेटों के खिलाफ तहरीर दी। 

विज्ञापन


पढ़ें : भतीजे को बुआ से हुआ Love, प्रेग्नेंट हुई तो ज़हर देकर मार डाला
विज्ञापन


मृतक कविता (28) पुत्री स्वर्गीय जयपाल सिंह बड़ौली रोड गली नंबर एक की रहने वाली है। उसकी शादी 2008 में लोनी जनपद गाजियाबाद निवासी देवेंद्र के साथ हुई । शादी के कुछ दिन बाद से ही पति के साथ विवाद हो गया और वह अपने मां नत्थो देवी के पास बड़ौत में रहने लगी । अब उसके एक बेटी भी है। इसी बीच नत्थो देवी का अपने तीन बेटों के साथ संपत्ति को लेकर विवाद हो गया और वे जबरन नत्थो देवी पर जमीन बेचने का दबाव बनाने लगे, लेकिन कविता ने इसका विरोध किया। तीनों भाइयों ने कई बार अपनी बहन को ले जाकर उसे यातनाएं भी दी, लेकिन विवाद नहीं सुलझा और बहन लगातार अपने भाइयों का विरोध करती रही। सोमवार को उसके तीनों भाई बड़ौत में उनके पास पहुंचे और बहन को मिठाई में मिलाकर जहरीला पदार्थ खिला दिया। जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो उसकी मां उसे अस्पताल लेकर जाने लगी, लेकिन उन्होंने उसे भी रोकने का प्रयास किया। बाद में मां बेटी कविता को निजी अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत के बाद तीनों भाई अस्पताल पहुंचे और मृतक बहन के शव को उठाकर तुरत फुरत में श्मशान घाट पहुंच गए। मां ने इसकी सूचना अपनी तीन अन्य बेटियों को दी। सूचना पर उसकी अन्य तीनों बेटियां भी श्मशान घाट पहुंच गई, लेकिन तब तक भाइयों ने कविता को चिता पर लेटाकर आग लगा दी। तीनों बहनों ने साहस कर जलती चिता से कविता के शव को खींचकर बाहर निकाला। इसमें तीनों बहन सुषमा, सुमन व कुसुम झुलस गया। इसकी सूचना पुलिस को दी । इसी बीच तीनों भाई वहां से भाग गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक कविता के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा। इसके बाद तीनों बेटियों के साथ मृतका की मां ने कोतवाली में हंगामा किया। इस मामले में मां ने अपने तीनों के बेटों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed