फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Love between the nephew, pregnant woman poison to killed

भतीजे को बुआ से हुआ Love, प्रेग्नेंट हुई तो ज़हर देकर मार डाला

Sun, 31 Dec 2017 05:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sun, 31 Dec 2017 05:32 PM IST
विज्ञापन
Love between the nephew, pregnant woman poison to killed
हत्यारोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बिजनौर शहर में बुआ और भतीजा के बीच अवैध संबंध के बाद भतीजे द्वारा बुआ की हत्या का मामला सामने आया है। पकड़े गए आरोपी ने बताया कि वह दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे। इस बीच शारीरिक संबंध बन गए और वह प्रेग्नेंट हो गई। काफी समय से शादी करने की जिद पर अड़ी थी इसलिए जहर देकर मार डाला।

विज्ञापन


ये था मामला
कार्बेट नेशनल पार्क में मृत पाई गई लक्ष्मी को उसके रिश्ते के भतीजे मलकीत ने ही जहर देकर मार डाला था। मलकीत और लक्ष्मी के बीच प्रेम संबंध थे। गर्भवती होने पर वह मलकीत से शादी करने की जिद पर अड़ गई थी। लक्ष्मी ने मलकीत को एक साथ जहर खाने के लिए कार्बेट पार्क में बुलाया था। लेकिन वहां मलकीत ने खुद जहर नहीं खाया और लक्ष्मी को जहर देने के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


एसपी देहात विश्वजीत श्रीवास्तव के मुताबिक गांव लालबाग निवासी गुरदास की 17 साल की पुत्री लक्ष्मी कौर का शव 22 दिसंबर की सुबह नेशनल कार्बेट पार्क में पड़ा मिला था। 21 दिसंबर की सुबह से वह लापता थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लक्ष्मी चार माह की गर्भवती पाई गई थी, उसकी गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी। तभी से पुलिस को किशोरी की प्रेम संबंध में हत्या किए जाने की आशंका थी। पड़ताल के दौरान पुलिस ने गांव के ही गुलजार के पुत्र मलकीत को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने लक्ष्मी की हत्या का सारा राज उगल दिया। मलकीत ने पुलिस को बताया कि लक्ष्मी उसकी रिश्ते में बुआ लगती थी। उम्र में वह उससे छोटी थी। सात माह पूर्व उसके लक्ष्मी से प्रेम संबंध हो गए। इसके चलते लक्ष्मी गर्भवती हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : भाईयों ने सगी बहन को मार डाला, मां-बेटियों ने जलती चिता से निकाला शव

शादी करने के लिए दबाव बना रही थी लक्ष्मी

Love between the nephew, pregnant woman poison to killed
महिला को मार डाला

लक्ष्मी मलकीत पर शादी करने के लिए दबाव बना रही थी। रिश्ते में बुआ लगने के कारण मलकीत लक्ष्मी से शादी करने को तैयार नहीं था। वह उससे पीछा छुड़ाने का रास्ता तलाश रहा था। उधर, लक्ष्मी ने मलकीत से एक साथ जहर खाकर आत्महत्या करने की बात कही तो वह तैयार हो गया। मलकीत के मुताबिक लक्ष्मी ने उससे जहर मंगवाया। घटना के दिन मलकीत कीटनाशक दवाई लेकर नेशनल कार्बेट पार्क पहुंच गया। लक्ष्मी वहां पहले से मौजूद थी। मलकीत ने पहले से ही लक्ष्मी से पीछा छुड़ाने का प्लान बना लिया था। उसने पहले लक्ष्मी से कीटनाशक दवाई पीने के लिए कहा। लक्ष्मी मलकीत के बहकावे में आ गई और उसने कीटनाशक दवाई पी ली। जिसके बाद वह बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में मलकीत ने उसकी शॉल से गला घोंटकर हत्या कर दी और से फरार हो गया। 

बीकॉम फाइनल का छात्र है कलकीत
लक्ष्मी की हत्या का मलकीत पर किसी को शक नहीं था। दोनों के प्रेम संबंध के बारे में भी किसी को जानकारी नहीं थी। सारा खेल गुपचुप तरीके से चल रहा था। दोनों के रिश्ते उजागर होने पर हर कोई दंग रह गया। मलकीत के मुताबिक वह बीकॉम फाइनल में है। जबकि लक्ष्मी हाईस्कूल में फेल हो चुकी थी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed