{"_id":"5f41826e8ebc3e3d1850c95a","slug":"bright-sunshine-increased-mercury-meteorologists-said-no-rain-expected-till-august-25-modipuram-news-mrt4975058140","type":"story","status":"publish","title_hn":"चटख धूप ने बढ़ाया पारा, मौसम वैज्ञानिक बोले 25 अगस्त तक बारिश के आसार नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चटख धूप ने बढ़ाया पारा, मौसम वैज्ञानिक बोले 25 अगस्त तक बारिश के आसार नहीं
विज्ञापन

मोदीपुरम। बारिश के बाद शनिवार को दूसरे दिन भी सुबह से ही मौसम साफ रहा। बीच बीच में आसमान में काले बादल छाए परंतु बारिश से मायूसी ही मिली। सुबह से ही चटख धूप निकलने से उमस में बढ़ोतरी हुई। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि 25 अगस्त तक मौसम शुष्क बना रहेगा।
बुधवार एवं बृहस्पतिवार को दिनभर बारिश होने से मौसम सुहाना रहा। इससे तापमान में गिरावट एवं उमस से राहत मिली थी। शनिवार को भी सुबह से चटख धूप निकली। जिससे तापमान में बढ़ोतरी हुई। वहीं, उमस में भी इजाफा हुआ। जिससे लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। अगले तीन दिन मौसम शुष्क रहने से अच्छी बारिश के आसार नहीं हैं। हालांकि हल्की बूंदाबांदी होने से उमस में ओर बढ़ोतरी होगी। 26 अगस्त को मध्यम बारिश के आसार हैं। मौसम कार्यालय पर शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता अधिकतम 79 व न्यूनतम 65 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा 12 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। मेरठ का औसत एक्यूआई 22 दर्ज किया गया।
आईआईएफएसआर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि अभी तीन दिन मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद 26 अगस्त से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बारिश धान की फसल के लिए लाभकारी होगी।