फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bright sunshine breaks the grip of cold, brings relief from cold wave

Meerut News: तेज धूप ने तोड़ी ठंड की पकड़, शीतलहर से मिली राहत

Fri, 06 Feb 2026 03:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 03:14 AM IST
विज्ञापन
Bright sunshine breaks the grip of cold, brings relief from cold wave
यह पेंटिंग नहीं, कुदरत की कलाकृतियह कोई चित्र नहीं, बल्कि प्रकृति की जीवंत रचना है। बदलते र
संवाद न्यूज एजेंसी, मोदीपुरम।
विज्ञापन

कई दिनों से जारी कड़ाके की ठंड के बीच बृहस्पतिवार को निकली तेज धूप ने लोगों को बड़ी राहत दी। सुबह से ही मौसम साफ रहने के कारण शीतलहर का असर कमजोर पड़ा और दिन चढ़ने के साथ तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। धूप निकलते ही बाजारों और सड़कों पर रौनक लौट आई।

हालांकि सुबह और शाम के समय ठंड का असर बना हुआ है। घने कोहरे से राहत है, जिससे यातायात व्यवस्था भी सामान्य हो गई। दिन का अधिकतम तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम. शमीम के अनुसार नमी के कारण सुबह-शाम ठंड बनी रहेगी, जबकि एक-दो दिन में हवा की गति बढ़ने के आसार हैं।चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर में एयर क्वालिटी इंडेक्स 194 दर्ज किया गया। गंगानगर में 125, जयभीम नगर में 201, पल्लवपुरम में 186, बेगमपुल पर 175, दिल्ली रोड 178 एक्यूआई दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed