फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   bride and groom's relationship broke in meerut,

मंडप में फेरों के बाद चंद मिनटों में टूट गया सात जन्मों का रिश्ता, जमकर बखेड़ा

Fri, 04 May 2018 11:47 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 04 May 2018 11:47 AM IST
विज्ञापन
bride and groom's relationship broke in meerut,
फाइल फोटो

सात जन्मों के बंधन में बंधे दूल्हा-दुल्हन विवाह मंडप में ही एक झटके में अलग हो गए। विवाद दक्षिणा के 100 रुपये देने को लेकर शुरू हुआ, जिसने ऐसा तूल पकड़ा कि दुल्हन ने साथ जाने से साफ इंकार कर दिया। मामला थाने पहुंच गया। जहां काफी हंगामे के बाद दोनों ने एक-दूसरे से अलग होने का समझौता कर लिया।

विज्ञापन


मामला टीपी नगर थाना क्षेत्र का है। सोमवार रात एक विवाह मंडप में युवती की शादी थी। दिल्ली से बारात आई थी। सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। देर रात दोनों पक्षों के परिजन और कुछ रिश्तेदार फेरों पर रुक गए थे।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार दूल्हा पक्ष फेरों के लिए अपने पंडित को नहीं लाए थे। जिस पर तय हुआ था कि दुल्हन पक्ष के पंडित ही लड़के पक्ष की ओर से फेरों की रस्म करा देंगे। दूल्हा पक्ष बाद में उन्हें दक्षिणा दे देगा। फेरों की रस्म भी पूरी हो गई। बकौल पुलिस दूल्हे पक्ष से पंडित जी को दक्षिणा में केवल 100 रुपये ही दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप लगाकर रोया दूल्हे का पिता
आरोप है कि कम दक्षिणा देने को लेकर दुल्हन के पिता ने खूब बेइज्जती की। इसके बाद दूल्हे के पिता ने पंडित को 2100 रुपये दे दिए। लेकिन दुल्हन के पिता पर अपमानित करने का आरोप लगाकर अपने परिवार के पास जाकर रोने लगा। पुलिस के अनुसार रिश्तेदारों ने बताया कि शादी की शॉपिंग के दौरान ही दोनों पक्षों में खटास शुरू हो गई थी। दोनों पक्षों ने दिल्ली में दुल्हन का लहंगा खरीदा था। लेकिन कहने के बावजूद भी दूल्हे को शेरवानी नहीं दिलायी थी। इस पर नाराज दूल्हा फोन पर बात करने पर दुल्हन को ताने मारता था।

टीपीनगर थाने पहुंचे घराती-बराती
दोनों पक्षों के कुछ लोगों ने मंगलवार सुबह 10 बजे तक मामला सुलझाने का प्रयास किया। लेकिन बात नहीं बनी। हंगामे की सूचना टीपी नगर पुलिस पहुंची तो दोनों पक्षों के उलझने पर पुलिस उन्हें थाने ले गई। जहां दुल्हन पक्ष ने दहेज में गाड़ी मांगने का आरोप लगाकर तहरीर दे दी। शाम तक पार्षद कुलदीप सैनी सहित कई गणमान्य लोगों ने मामला सुलझाने का प्रयास किया। लेकिन बात नहीं बनी।

पढ़ें : मंडप सजा, दुल्हन तैयार पर दूल्हे ने रख दी लग्जरी कार की डिमांड, और फिर...

दूल्हे ने सुना दी खरी-खोटी

bride and groom's relationship broke in meerut,
फाइल फोटो

रिश्तेदारों ने ये बात दूल्हे को बताई तो वो आपा खो बैठा। उसने मंडप में पास बैठी दुल्हन को खरी खोटी सुना दी। आरोप है कि दूल्हे ने भरे मंडप में दुल्हन को रिश्तेदारों के सामने हाथापाई कर अपमानित किया। इसके बाद ऐसा बखेड़ा हुआ कि बात पूरी तरह बिगड़ गई। दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से साफ इंकार कर दिया। दुल्हन के पिता ने भी बेटी को विदा करने से इंकार कर दिया। इस पर मंडप में हंगामा खड़ा हो गया। 

लौटाया सामान, संबंध खत्म
इंस्पेक्टर टीपी नगर ब्रजेश शर्मा के अनुसार पंडित की दक्षिणा को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। हालांकि दुल्हन पक्ष ने दहेज की तहरीर वापस ले ली। दोनों पक्षों ने बताया कि उनमें समझौता हो गया है। दोनों पक्ष शादी में एक-दूसरे को दिया गया सामान लौटा देंगे। दूल्हा पक्ष दुल्हन पक्ष को खर्च हुए एक लाख भी देगा। इसके बाद उनके बीच कोई संबंध नहीं रहेगा।

यह दीं दलीलें
दूल्हे ने भरे मंडप मेरे साथ हाथापाई की। बेइज्जती की। जब उनका अभी से ये हाल है तो शादी के बाद तो पता नहीं वे क्या करेंगे। इसी वजह से मैंने शादी से इंकार किया। - दुल्हन

मैंने तो दुल्हन से अपने पिता की बेइज्जती करने पर नाराजगी जताई थी। लेकिन उसने इसी बात पर हंगामा खड़ा कर दिया। ऐसा लगा कि शायद वो शादी ही नहीं करना चाहती। -दूल्हा

बेटी संस्कारी है। फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया। लड़के वालों के कहने पर जॉब छोड़ने के लिए भी तैयार थी। लेकिन दूल्हे और उसके परिजनों का रवैया देख बेटी ने सही और साहसी कदम उठाया है। -दुल्हन की मां

समधी जी ने पंडित की दक्षिणा कम देने पर मेरी भरे मंडप रिश्तेदारों के सामने बेइज्जती की। फिर भी मैं चुप रहा। बहू को विदा कर ले जाना चाहते थे। लेकिन दुल्हन और उसके पिता नहीं माने। - दूल्हे का पिता

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed