फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Before fetching the procession, the groom demanded an expensive car

मंडप सजा, दुल्हन तैयार पर दूल्हे ने रख दी लग्जरी कार की डिमांड, और फिर...

Mon, 19 Mar 2018 06:13 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 19 Mar 2018 06:13 PM IST
विज्ञापन
Before fetching the procession, the groom demanded an expensive car
फाइल फोटो

मंडप सजा था और दुल्हन भी बारात का इंतजार कर रही थी, लेकिन दूल्हे ने बारात लाने से पहले लग्जरी कार की डिमांड रख दी। जानिए फिर क्या हुआ...

विज्ञापन


यह मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले का है। यहां सरूरपुर में मनमाफिक दहेज और बड़ी कार नहीं मिलने पर दूल्हा बारात लेकर नहीं पहुंचा। खुशी गम में बदल गई और दुल्हन की मेहंदी का रंग आंसुओं से धुलता रहा। वधू पक्ष दूल्हे को मनाने पहुंच गया। काफी मिन्नतें कीं, लेकिन दूल्हा अपनी जिद पर अड़ा रहा। थक हारकर वधू पक्ष ने थाना सरूरपुर में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। शिकायत पर पुलिस दूल्हे के घर पहुंची तो पूरा परिवार फरार मिला।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कस्बा खिवाई निवासी रिफाकत पुत्र जमशैद ने बताया कि चार माह पूर्व बहन का रिश्ता मुजफ्फरनगर के जौला गांव निवासी युवक से तय हुआ था। सगाई में उन्होंने डेढ़ लाख रुपये खर्च किए थे। फरवरी में लग्न की चिट्ठी के दौरान 70 हजार रुपये का सामान दिया था। दोनों पक्षों की सहमति पर 18 मार्च को शादी तय थी। 16 मार्च को लड़की पक्ष ने शादी का करीब पांच लाख रुपये का सामान लड़के पक्ष को भेज दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जाओ हम नहीं ला रहे बारात
रविवार सुबह तक सब कुछ सामान्य स्थिति में था। शादी की तैयारियां जोरों पर थीं। लेकिन उस वक्त वधू पक्ष के अरमानों पर पानी फिर गया, जब वर पक्ष ने बारात लाने से इंकार कर दिया। बताया गया कि दूल्हे ने शादी में स्विफ्ट डिजायर कार की मांग की थी। लेकिन उसकी जगह वैगनआर दिए जाने का पता चलने पर बारात लेकर नहीं पहुंचे। जिसके बाद परिवार में सदमे जैसे हालत बन गई।

पढ़ें : मंडप सजा, दुल्हन तैयार पर दूल्हे ने मांग ली फारच्यूनर कार, फंस गई बारात

खुशियों पर लगा ग्रहण

Before fetching the procession, the groom demanded an expensive car
फाइल फोटो

एक तरफ जहां पूरा परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था। वहीं, दहेज की मांग ने परिवार की खुशियों पर ग्रहण लगा दिया। शादी के सामान से लेकर, कार्ड, टेंट और करीब दो हजार लोगों के लिए खाना तैयार रखा देखकर हर कोई परेशान था। ग्रामीण वधू पक्ष को सांत्वना दे रहे थे। 

दहेज हमारे मन मुताबिक नहीं
कस्बे के लोगों ने बारात नहीं पहुंचने पर फोन से संपर्क किया तो उन्हें भी दूल्हे पक्ष ने मन मुताबिक स्विफ्ट डिजायर कार और दहेज न देने की बात कही गई। 

नहीं काम आई खुशामद
मामला बढ़ता देख कस्बे और आसपास के गणमान्य व्यक्ति जौला गांव पहुंचे। दूल्हे पक्ष के सामने काफी मिन्नत की। लेकिन वे शादी के लिए नहीं माने। इसके बाद वधू पक्ष ने सरूरपुर थाने पहुंचकर दूल्हे पक्ष को नामजद कर तहरीर दे दी।

नहीं मिला कोई
पुलिस जौला गांव स्थित दूल्हे के घर पहुंची तो वहां कोई नहीं मिला। एसओ सरूरपुर धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed