फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   boutique ki aar me dheeme jeher ki factory ka bhaandofor

बुटीक की आड़ में चल रही थी ‘धीमे जहर’ की फैक्ट्री, चार गिरफ्तार

Sun, 22 Jul 2018 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 22 Jul 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
boutique ki aar me dheeme jeher ki factory ka bhaandofor
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

दिल्ली-एनसीआर में एक साल से ज्यादा समय से धीमा जहर यानी नकली गुटखा और पान मसाला की सप्लाई करने वाली फैक्ट्री का शनिवार को क्राइम ब्रांच ने भंडाफोड़ कर दिया। यह फैक्ट्री बुटीक की आड़ में चल रही थी। चार आरोपी मौके से पकड़े गए, जिनसे लाखों रुपये का सामान बरामद हुआ है।

विज्ञापन


जांच में खुलासा हुआ कि यह फैक्ट्री परतापुर पुलिस की साठगांठ से परतापुर स्थित गगोल रोड पर चल रही थी। मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच परतापुर पुलिस को ही साथ लेकर फैक्ट्री पर पहुंची। पुलिस फोर्स देखकर वहां पर अफरातफरी मच गई। फैक्ट्री मालिक रणधीर सिंह निवासी पूठा परतापुर मौके से भाग गया। जबकि उसका बेटा आशीष, मनीष समेत चार लोगों को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने फैक्ट्री की तलाशी ली तो वहां कई नामी कंपनियों के नाम से गुटखा व पान मसाला बनता मिला। पुलिस ने मौके से दो मशीनें, कई कंपनियों के नाम के  काफी संख्या में पैकिंग रैपर और कच्चा सामान बरामद किया। आरोपियों ने ऐसी कई फैक्ट्रियां परतापुर इलाके में चलनी बताई हैं, जिनकी जांच की जा रही है। 

विज्ञापन

रोजगार के नाम पर लिया लोन

पुलिस ने बताया है कि यह फैक्ट्री परतापुर के जंगल में चल रही थी। किसी को शक न हो, इसलिए दिखावे के लिए यहां बुटीक खोला गया था। लेडीज सूट सलवार की सिलाई का काम बताकर यहां नकली गुटखा और पान मसाला बनाया जाता था। लेडीज कपड़ों की सिलाई सिखाने और रोजगार के नाम पर रणधीर ने लोन भी लेना बताया है। लेकिन करीब एक साल से उसकी आड़ में गुटखा और पान मसाला बनाने का धंधा शुरू कर दिया था।

दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई
पूछताछ में आशीष और मनीष ने बताया कि पुलिस की मिलीभगत से वे चूना, गेरुआ और अन्य चीजें मिलाकर कई बड़े ब्रांड के पान मसाला और गुटखा बना रहे थे। उनके पास विमल, राज दरबार समेत कई ब्रांड और कंपनियों के रैपर बरामद हुए। ये नकली गुटखा और पान मसाला वह दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई करते थे। रोजाना 4-5 कार्टून दिल्ली जाते थे। जिसमें करीब 25-30 हजार रुपये की रोजाना कमाई होती थी। कमाई का पैसा पुलिस और अन्य कई जगहों पर भी जाता था। यह कहां-कहां बेचा जा रहा था, इसकी जानकारी पुलिस ने जुटाई है।

मुख्य आरोपी की तलाश

एसपी कैंट सतपाल सिंह के अनुसार नकली गुटखा और पान मसाला बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। चार आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर परतापुर पुलिस को सौंप दिया है। मुख्य आरोपी रणधीर सिंह की तलाश है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed