{"_id":"6a9af994743847cc97067f05","slug":"body-of-missing-youth-found-buried-in-garbage-heap-murder-alleged-meerut-news-c-44-1-smrt1055-113482-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: लापता युवक का शव कूडे़ के ढेर में दबा मिला, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: लापता युवक का शव कूडे़ के ढेर में दबा मिला, हत्या का आरोप
विज्ञापन
- परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर किया हंगामा
- धरने पर बैठे परिजनों को सीओ ने कार्रवाई का आश्वासन देकर किया शांत
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। अटेरना गांव में पपिंद्र (40) का शव शुक्रवार को घर से करीब 50 मीटर दूर कूड़े के ढेर में दबा मिला। वह बुधवार से लापता था। शव मिलने के बाद परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या कर शव कूड़े के ढेर में दबाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने लगी तो ग्रामीण धरने पर बैठ गए और आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ डीएम व एसएसपी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। तीन घंटे बाद सीओ के समझाने और कार्रवाई का आश्वासन देने पर ग्रामीण शांत हुए। इसके बाद शाम करीब सवा पांच बजे शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। एसपी देहात अभिजीत कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से जानकारी ली। मृतक के छोटे भाई ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ हत्या की नामजद तहरीर सरधना थाने पर दी है।अटेरना गांव निवासी हरफूल का बेटा पपिंद्र पंजाब में ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। करीब छह माह पहले वह गांव वापस आया था। इसके बाद मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। बुधवार को पपिंद्र घर से बाहर गया था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। तलाशने के बाद हताश होकर बृहस्पतिवार देर रात परिजन सरधना थाने पहुंचे और पपिंद्र के लापता होने की तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी।
शुक्रवार को पपिंद्र के घर से करीब 50 मीटर दूर कूड़े के ढेर से दुर्गंध आने पर ग्रामीणों को शक हुआ। बताया गया कि वहां कुत्ते कूड़े को खोद रहे थे। ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो कूड़े के नीचे शव दिखाई दिया। पहचान करने पर शव पपिंद्र का निकला। मौके पर परिजनों के साथ ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की।
इसी दौरान परिजनों और ग्रामीणों ने शव उठाने का विरोध कर दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पपिंद्र की हत्या करने के बाद शव को कूड़े के ढेर में डालकर उसके ऊपर खाद और अन्य कूड़ा डाल दिया गया। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी और डीएम व एसएसपी को मौके पर बुलाने की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से तहरीर देने और जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन
-टकराव की स्थिति बनी
हंगामे के दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच कई बार टकराव की स्थिति बन गई। पुलिस बार-बार ग्रामीणों से तहरीर देने और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की बात कहती रही, लेकिन ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। पुलिस द्वारा सख्ती से समझाने के प्रयास पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सरूरपुर और जानी पुलिस भी मौके पर बुला लगी गई। बाद में सीओ आशुतोष कुमार ने परिजनों और ग्रामीणों को समझाते हुए निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन और ग्रामीण शांत हुए। शाम करीब सवा पांच बजे पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
-- -- -- --
पत्नी की बीमारी से मौत, बच्चों की देखभाल करता था पपिंद्र
ग्रामीणों ने बताया कि पपिंद्र के दो बेटे अरुण और नितिन तथा एक बेटी आरजू है। वर्ष 2022 में बीमारी के चलते उसकी पत्नी संजो की मौत हो गई थी। इसके बाद से पपिंद्र ही अपने तीनों बच्चों की देखभाल और पालन-पोषण कर रहा था।
एसपी देहात ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
शव मिलने और हंगामे की सूचना पर एसपी देहात अभिजीत कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी देहात का कहना है कि मृतक के छोटे भाई बिट्टू ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। प्राथमिकी दर्ज करके आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
-- -- -