फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Body of a young man found hanging from an HT line pole

Meerut News: एचटी लाइन के खंभे पर फंदे से लटका युवक का शव

Tue, 16 Jun 2026 10:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 10:23 PM IST
विज्ञापन
Body of a young man found hanging from an HT line pole
नोट- सोनभद्र जनपद के ध्यानार्थ
विज्ञापन

----------------
- सोनभद्र निवासी युवक हाईटेंशन लाइन की निगरानी करता था, जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी

हस्तिनापुर(मेरठ )। कस्बे की शकुंतला कॉलोनी के समीप जंगल क्षेत्र में स्थित हाईटेंशन लाइन के खंभे पर एक युवक का शव फंदे से लटका मिला।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज निवासी रामलाल (26) पुत्र भगवान दास के रूप में हुई है। पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को आत्महत्या से जुड़ा मान रही है, हालांकि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

हस्तिनापुर थाना पुलिस के अनुसार, रामलाल विद्युत विभाग की हाईटेंशन लाइन के ठेकेदार के अधीन कार्य करता था। वह पिछले कुछ दिनों से हस्तिनापुर क्षेत्र में रहकर लाइन की निगरानी कर रहा था। मंगलवार सुबह उसका शव शकुंतला कॉलोनी से कुछ दूरी पर स्थित हाईटेंशन लाइन के खंभे पर गमछेनुमा कपड़े के फंदे से लटका मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

शव को नीचे उतारने के बाद पुलिस ने तलाशी ली, जिसमें उसकी जेब से एक टूटा हुआ मोबाइल फोन बरामद हुआ। मौके पर कोई पहचान पत्र नहीं मिलने के कारण प्रारंभ में तत्काल युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने आसपास के लोगों और संबंधित कर्मचारियों से जानकारी जुटाई, जिसके बाद उसकी पहचान रामलाल के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने ठेकेदार को सूचना देकर मृतक के परिजनों को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ मवाना पंकज लवानिया ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लगरहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों को सूचना दे दी गई है, जाे मेरठ के लिए चल दिए है।
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed