{"_id":"5a44ac014f1c1bd1408bf5f8","slug":"bloody-conflicts-in-meerut-firing-two-killed-many-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में खूनी संघर्ष, चले धारदार हथियार-गोलियां, दो की मौत, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में खूनी संघर्ष, चले धारदार हथियार-गोलियां, दो की मौत, कई घायल
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Fri, 29 Dec 2017 08:38 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में घायल युवक और मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में बृहस्पतिवार को दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों तरफ से धारदार हथियार और गोलियां चलीं, जिसमें एक पक्ष के दो लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष का भी एक युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। दोहरे हत्याकांड मामले की जानकारी मिलते ही एसएसपी मंजिल सैनी भारी पुलिस बल के साथ गांव में पहुंची। गांव में तनाव की स्थिति को देख फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
पढ़ें : चुनावी रंजिश में खूनी संघर्ष, ताबड़तोड़ फायरिंग, एक दर्जन से ज्यादा घायल
विज्ञापन
ये है मामला
किला परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के अगवानपुर में बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे खेत की मेड के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। आरोपी आमीन पक्ष ने खेत मे आधा दर्जन लोगों के साथ हथियारों के साथ कमरुल पक्ष पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। धारदार हथियार से भी हमला बोला गया। फायरिंग से भगदड़ मच गई, घटना में कमरुल (32) पुत्र नूर इस्लाम, मुजस्सिम (37) पुत्र माजिद की सिर में गोली लगने से मौत हो गई। वहीं मृतक पक्ष के कदीम, फहीम, रफीक, सदरूल और जावेद घायल हो गए।
विज्ञापन
दोहरे हत्याकांड की सूचना पर एसएसपी मंजिल सैनी, एसपी देहात राजेश कुमार कई थानों की फोर्स के साथ गांव में पहुंचे। सभी पांचों घायलों को पुलिस ने मेडिकल इमरजेंसी में भर्ती कराया। सिर में गोली लगे होने से तीन घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी पांचों घायलों को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज से आनंद अस्पताल में भर्ती कराया है। अभी तक मृतक पक्ष से थाने में तहरीर नहीं आई है।
पुलिस अफसरों का कहना है कि जमीन के विवाद में दोनों पक्षों में एक दिन पहले बुधवार को विवाद हुआ था। जिसके बाद दोनों में मामला निपट गया था। आज पूरी प्लानिंग के तहत आरोपी पक्ष ने खेत पर पहुंचकर वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात की गई है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/