फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Blood donation done on PM's birthday

Meerut News: पीएम के जन्मदिन पर किया रक्तदान

Wed, 17 Sep 2025 06:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 06:04 PM IST
विज्ञापन
Blood donation done on PM's birthday
सरधना। भाजपा सरधना मंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस को सेवा, समर्पण और जन-जागरूकता के साथ उत्साहपूर्वक मनाया। नगर पालिका सभागार में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। मंडल अध्यक्ष आलोक जैन ने बताया कि रक्तदान शिविर का आयोजन भाजपा व एबीवीपी के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। इस शिविर के संयोजक वरुण राणा, अंकुर गुप्ता, शानू जैन और दीपक जैन रहे। छबड़िया मोड़ स्थित मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान के संयोजन में उमा त्यागी, विमला अरोड़ा, प्रेमलता सक्सेना और शालिनी सैनी रही। मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की गई। संयोजक शिव कुमार जैन, सुभाष त्यागी और अनुज पंवार रहे। महिला मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री मोनिका चौधरी, जिलाध्यक्ष मंजू सेठी और मोर्चा अध्यक्ष पिंकी सोम के नेतृत्व में आदर्श नगर में महिलाओं की चौपाल आयोजित की गई। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आलोक जैन ने की। इस मौके पर विनोद जैन, मंगू प्रधान, विक्की सैनी, मोहित, अंबुज त्यागी, रक्षित गर्ग, दीपक शर्मा, प्रदीप बुद्धिराजा, सूरज सैनी, लोकेश जैन, पूजा जैन, गुड्डी पाल और माहेश्वरी कुसुम सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed