{"_id":"858d058e-5e21-11e2-a2c7-d4ae52bc57c2","slug":"blind-students-will-give-paper-through-computer-in-cbse","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंप्यूटर की आवाज पर ब्लाइंड बच्चे देंगे परीक्षा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंप्यूटर की आवाज पर ब्लाइंड बच्चे देंगे परीक्षा
मेरठ\ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2013 01:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में ब्लाइंड स्टूडेंट्स को अब राइटर की जरूरत नहीं पडे़गी। बोर्ड ने इस बार ऐसा सॉफ्टवेयर शामिल किया है, जिसकी मदद से ब्लाइंड स्टूडेंट्स को केवल आंसर बोलने पड़ेंगे और कंप्यूटर पर उनकी फीडिंग हो जाएगी।
विज्ञापन
यही नहीं कंप्यूटर स्वयं स्टूडेंट्स को प्रश्नों का उच्चारण करेगा। इस प्रकार कंप्यूटर की आवाज से ब्लाइंड स्टूडेंट्स परीक्षा दे सकेंगे।
जेपी एकेडमी के प्रधानाचार्य कर्नल आरएस जाखड़ ने जानकारी दी कि अब तक कक्षा 10 व 12 के ब्लाइंड स्टूडेंट्स को राइटर प्रदान किए जाते थे। इस बार बोर्ड जाव्स (जॉब ऐक्सिस विद स्पीच) सॉफ्टवेयर के माध्यम से ब्लाइंड स्टूडेंट्स को यह सुविधा दी है। इसमें परीक्षा के समय कंप्यूटर प्रश्नों का उच्चारण करेगा। इसके बाद स्टूडेंट्स प्रश्नों के उत्तर को जैसे ही बोलेगा। उसी समय कंप्यूटर में फीडिंग हो जाएगी।
विज्ञापन
साथ ही स्टूडेंट्स को स्पेलिंग आदि की चिंता करने की जरूरत नहीं रहेगी। परीक्षार्थी द्वारा जिन शब्दों को बोला जाएगा कंप्यूटर अपने आप फीड करता रहेगा। यह परीक्षा बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालयों में ही होगी। यहां पीजीटी कंप्यूटर साइंस का एक शिक्षक भी रहेगा। उसका काम अचानक कंप्यूटर बंद हो जाने पर उसे ऑपरेट करना होगा।
विज्ञापन