फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेरठ, मुजफ्फरनगर के बाद अब पश्चिमी यूपी के इस जिले से जुड़ रहे तेल के काले खेल के तार

Sun, 22 Sep 2019 02:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 22 Sep 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
Black oil wires connecting with Shamli
गली- गली में बिक रहा मिलावटी तेल - फोटो : अमर उजाला

तेल का खेल पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में फैला है। यह बात अलग है कि इस अवैध कारोबार के सूत्रधार मेरठ के ही हैं। अभी तक की पड़ताल और हालात में यह बात सामने आ चुकी है कि तेल का खेल करने वालों का सिंडिकेट काफी बड़ा और प्रभावशाली है। मेरठ में डीपी पेट्रोकेम में बरामद हुए संदिग्ध काले तेल के तार अब शामली जनपद से जुड़ रहे हैं। जहां पर इस काले तेल को रिफाइन कर डीजल आदि तैयार होता है। 


आगे जानें आखिर कैसे इस तेल के काले खेल में सने हैं तेल माफियाओं के हाथ-

Black oil wires connecting with Shamli
पेट्रोल पंप के गोदाम पर छापेमारी - फोटो : अमर उजाला

एडीएम सिटी अजय तिवारी और एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने 13 सितंबर को टीपी नगर थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुरी में स्थित तेल कारोबारी धनेंद्र जैन के पुत्र विशाल जैन की फर्म डीपी पेट्रोकेम पर छापा मारा था। यहां से भूमिगत टैंक के साथ ही बाहर खड़े टैंकर में भरा 45752 लीटर काला तेल बरामद हुआ था।


 
Black oil wires connecting with Shamli
पेट्रोल पंप के गोदाम पर छापेमारी - फोटो : अमर उजाला

आपूर्ति विभाग ने फर्म सील कर पुलिस बल तैनात कर दिया था। जब इस फर्म पर छापा मारा गया तो विशाल जैन वहां मौजूद नहीं थे। तभी से धनेंद्र जैन और विशाल जैन दोनाें ही फरार बताए जा रहे है। इसके अलावा इस तेल से संबंधित अभिलेख भी आज तक फर्म मालिक पुलिस-प्रशासन को नहीं दिखा पाया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Black oil wires connecting with Shamli
पेट्रोल पंप के गोदाम पर छापेमारी - फोटो : अमर उजाला

इस प्रकरण की जांच के दौरान एक गोपनीय पत्र ने इस काले तेल के तार शामली और बड़ौत से जोड़ दिए हैं। पत्र में कहा गया है कि डीपी पेट्रोकेम से जो टैंकर बरामद हुआ था, वह बड़ौत निवासी कारोबारी का है। इसके साथ ही यह काला तेल शामली की एक केमिकल फैक्ट्री में जाता है।

विज्ञापन
Black oil wires connecting with Shamli
नकली ऑयल - फोटो : अमर उजाला

यह केमिकल फैक्टरी धनेंद्र जैन के के रिश्तेदार की है और यहां पर ही इस काले तेल को रिफाइन कर उससे मिलावटी डीजल तैयार किया जाता है। पत्र में यह भी कहा गया है कि यह फैक्टरी रात में चलती है, क्याेंकि इस तेल को रिफाइन करने में बहुत प्रदूषण होता है। इस काले तेल से जुड़े विशाल जैन और शामली निवासी केमिकल फैक्टरी के मालिक को 20 करोड़ सालाना की कमाई होने का भी दावा किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed