Meerut: भाकियू ने किया कलक्ट्रेट का घेराव, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, डीएम ने की किसानों से वार्ता
Meerut News : मेरठ में भाकियू के कार्यकर्ताओं और किसानों ने कलक्ट्रेट का घेराव किया। इसके बाद डीएम ने किसानों से वार्ता की। वहीं, भाकियू का कहना है कि अगर जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में किसानों और कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय का घेराव किया। इस दौरान भाकियू कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन एडीएम सिटी को सौंपा।
वहीं, किसानों और भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने जिलाधिकारी को बुलाने की मांग की, जिसके बाद जिलाधिकारी दीपक मीणा ने उनके बाच पहुंच कर किसानों से वार्ता की।
यह भी पढ़ें: UP: धार्मिक स्थल के निर्माण पर दो समुदायों में ठकराव, जमकर पथराव, जेसीबी भी क्षतिग्रस्त, 12 से अधिक लोग घायल
जिलाध्यक्ष ने बताया कि गन्ना मूल्य वृद्धि, गन्ना भुगतान, आवारा पशु, मुफ्त बिजली और अन्य क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि जल्द समस्याओं का समाधान न होने पर बड़े आंदोलन का बिगुल फूंका जाएगा। इस दौरान संघठन के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: Meerut: वेटर की लाश मिलने से सनसनी, पुलिस मान रही मौत की ये वजह, कैंटीन में करता था काम