फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Fight between two communities over construction of religious place in Sardhana and 12 people injured

UP: धार्मिक स्थल के निर्माण पर दो समुदायों में टकराव, जमकर पथराव, जेसीबी भी क्षतिग्रस्त; 12 से अधिक लोग घायल

Fri, 05 Jan 2024 03:17 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 05 Jan 2024 03:17 PM IST
सार

Meerut News: मेरठ के सरधना में धार्मिक स्थल के निर्माण को लेकर दो समुदायों के लोगों में टकराव हो गया। वहीं, पथराव में जेसीबी क्षतिग्रस्त हो गई और 12 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।

विज्ञापन
Meerut: Fight between two communities over construction of religious place in Sardhana and 12 people injured
मेरठ के सरधना में दो समुदाय के बीच ठकराव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के सरधना में धार्मिक स्थल की नींव खोदने के विरोध में जैन समाज के लोगों ने शुक्रवार को एसडीएम को ज्ञापन देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। ज्ञापन में बताया कि पांडुकशिला रोड स्थित श्री विद्योदय तीर्थ क्षेत्र में जैन समाज द्वारा अपनी भूमि पर चहारदीवारी करने के दौरान दूसरे समाज के लोगों ने ईंटों व डंडों से हमला कर दिया था। जिसमें दोनों समुदायों के 12 से अधिक लोग घायल हो गए थे। इसके बाद जैन समाज के लोगों ने पाल समाज के लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग थी।

विज्ञापन


दोनों समुदाय में टकराव की स्थिति
धार्मिक स्थल के निर्माण को लेकर हुए संघर्ष के बाद दोनों समुदायों में टकराव की स्थिति बनी हुई है। बताया गया कि बृहस्पतिवार को जैन समाज के लोग नींव रखने पहुंचे तो पाल समाज के लोगों ने विरोध कर दिया। पुलिस की मौजूदगी में जमकर पथराव हुआ। संघर्ष में दोनों तरफ से 12 से अधिक लोग घायल हो गए। पथराव के चलते मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जेसीबी भी क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर कई थानों की फोर्स पहुंच गई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह जैन समाज के लोग जमीन की नापतौल कर रहे थे। जैसे ही नींव के निर्माण के लिए जेसीबी से खोदाई का कार्य शुरू कराया गया तो स्थानीय पाल समाज के लोगों ने तालाब की भूमि बताते हुए विरोध कर दिया। आपस में नोकझोंक और बहस के चलते दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि श्री विद्योदय तीर्थ क्षेत्र निलय कमेटी के अध्यक्ष एवं सरधना व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज जैन को दूसरे पक्ष ने जमकर पीटा। समिति अध्यक्ष पंकज जैन ने बताया कि आरोपी पक्ष ने कमरे में ले जाकर उनकी हत्या का प्रयास किया।

बवाल की सूचना पर एसडीएम पंकज प्रकाश राठौर व सीओ संजय कुमार जायसवाल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। तीन थानों की पुलिस ने स्थिति को काबू में किया। पथराव में एक पक्ष से पंकज जैन, दीपांशु, हिमांशु जैन, आर्यन जैन, राजीव जैन, आकाश, अरिहंत, सोमिल जैन आदि घायल हो गए। दूसरे पक्ष से मांगेराम, सरमा, प्रवेश, लता, राजेश को चोटें आई हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों को सीएचसी में भर्ती कराते हुए मेडिकल कराया। मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है।

पुलिस ने बताया कि धार्मिक स्थल के लिए निर्धारित भूमि में तालाब है। इसके किनारे रहने वाले पाल समाज के लोग कुछ हिस्से को अपना बता रहे हैं। दूसरी तरफ जैन समाज का कहना है कि काफी साल से इस भूमि पर कोर्ट में वाद चलने के कारण मंदिर का निर्माण कार्य नहीं हो पाया है।

प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में हुई खोदाई
प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस फोर्स की मौजूदगी में जेसीबी से नींव की खोदाई करवाने का काम शुरू किया गया, जबकि पाल समाज के लोग उच्च अधिकारियों से विवादित भूमि और तालाब बताते हुए कार्य रुकवाने की गुहार लगाते रहे।

बाजार बंद रखने का किया था एलान
मंदिर के निर्माण मामले में जैन समाज ने पाल समाज के लोगों पर हमला करने का आरोप लगाते हुए बाजार बंद करने की घोषणा की थी। जैन समाज के लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने तक धरना देने की चेतावनी दी। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।

सभासद से हुई नोकझोंक
विवाद की सूचना पर नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी शशि प्रभा चौधरी टीम के साथ मौके पर पहुंची। तालाब पर कब्जे की जानकारी मिलने पर दर्जनों सभासद मौके पर पहुंच गए। मोहल्ला पीरजादगान निवासी सभासद सलीम कुरैशी ने जब अपना पक्ष रखा तो भीड़ से नोकझोंक हो गई। किसी तरह थाना प्रभारी प्रताप सिंह ने भीड़ के बीच से सभासद को निकाला। इसके बाद सभासदों में भी रोष फैल गया। ईओ शशि प्रभा चौधरी ने एसडीएम को जमीन के बीच तालाब का रकबा होने के दस्तावेज दिखाए।

यह भी पढ़ें: CCSU में धांय...धांय: फिर उड़ी इंतजामों की धज्जियां, गोल्डी के कब्जे से पिस्टल बरामद, सामने आई विवाद की वजह

पथराव में फंसी महिला पुलिसकर्मी
दो महिला पुलिसकर्मी पथराव में फंस गईं। बड़ी मुश्किल से अन्य पुलिसकर्मियों ने उन्हें वहां से बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें: करोड़ों की जमीन का फर्जीवाड़ा: बेचने के नाम पर बिल्डर ने 3.05 करोड़ हड़पे, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

धार्मिक स्थल और तालाब की जमीन को स्पष्ट करने के लिए भूमि की जांच कराई जा रही है। तालाब की जमीन पर अवैध कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। - पंकज प्रकाश राठौर, एसडीएम, सरधना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed