Meerut: वेटर की लाश मिलने से सनसनी, पुलिस मान रही मौत की ये वजह, कैंटीन में करता था काम
Meerut News : मेरठ में कैंटीन के पास वेटर की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। बताया गया कि वह कैंटीन में काम करता था। पुलिस उसकी मौत की यह वजह मान रही है।
विस्तार
मेरठ के मोदीपुरम में पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के रुड़की रोड स्थित अंग्रेजी ठेके के सामने शुक्रवार की सुबह सोफीपुर के रहने वाले 19 वर्षीय अभिषेक उर्फ लल्लू पुत्र विशाल का शव पड़ा मिला। शव के मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
सूचना मिलने पर अभिषेक के परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। अभिषेक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह सोफीपुर गेट के पास एक कैंटीन में वेटर का कार्य करता था। हर रोज की सुबह कैंटीन में काम करने आता था और रात को अपने घर चला जाता था।
वहीं, गुरुवार रात को वह घर पर नहीं आया और आज सुबह उसका शव ठेके के बाहर पड़ा मिला है। पुलिस का मानना है कि अभिषेक शराब पीने का आदी था और रात में शायद उसने ज्यादा शराब पी होगी। मानना है कि उसके बाद वह यहीं लेट गया होगा और तेज ठंड के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अभिषेक के शव को कब्जे में ले लिया और मोर्चरी के लिए भेज दिया।
यह भी पढ़ें: करोड़ों की जमीन का फर्जीवाड़ा: बेचने के नाम पर बिल्डर ने 3.05 करोड़ हड़पे, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव का कहना है कि अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। मृतक का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच में सामने आया कि अभिषेक शराब भी पीता था और रात में ठंड भी ज्यादा थी। जिस कारण से उसकी मौत हुई है।
यह भी पढ़ें: CCSU में धांय...धांय: फिर उड़ी इंतजामों की धज्जियां, गोल्डी के कब्जे से पिस्टल बरामद, सामने आई विवाद की वजह