फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BKU workers sitting on dharna in the police station in favor of the couple

UP: दंपती के पक्ष में थाने में धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता, मासूम के साथ घर से बाहर रहने को विवश है महिला

Tue, 31 Oct 2023 04:57 PM IST
Meerut Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 31 Oct 2023 04:57 PM IST
सार

नरेश चौधरी थाना प्रभारी से कार्रवाई के संबंध में जानकारी लेने आए और दंपती को घर में प्रवेश कराने की मांग की। थाना प्रभारी ने ऐसा करने से इन्कार कर दिया। इसके बाद भाकियू कार्यकर्ता थाने में ही धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन
BKU workers sitting on dharna in the police station in favor of the couple
मेरठ पुलिस, Meerut police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में मवाना के गांव मुबारिकपुर में पिता द्वारा बेटे को उसकी छह दिन की प्रसूता पत्नी को बेटी के साथ घर से निकाले जाने के मामले में सोमवार को बेटे के पक्ष में भाकियू ने थाने पर धरना दिया। शाम के समय पुलिस ने युवक को परिवार सहित घर में प्रवेश कराकर मामला शांत किया। इसके बाद धरना समाप्त हुआ।

विज्ञापन


भाकियू एनसीआर के महासचिव नरेश चौधरी ने बताया कि गांव निवासी युवक प्रिंस को उसके पिता ने पत्नी व छह दिन की बच्ची के साथ शनिवार को घर से निकाल दिया था। पीड़ित प्रिंस थाने में शिकायत करने आया तो पुलिस ने घर से निकालने वाले पिता के साथ-साथ प्रिंस के खिलाफ भी 151 में कार्रवाई कर दी। प्रिंस की पत्नी छह दिन की मासूम के साथ घर से बाहर रहने को विवश है। इसे देख दंपती को मासूम सहित अपने घर में आश्रय दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: 'मंत्री का आदमी हूं, 24 घंटे में कुर्सी से हटवा दूंगा', सड़क के ठेकेदार ने सहायक अभियंता को दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को नरेश चौधरी थाना प्रभारी से कार्रवाई के संबंध में जानकारी लेने आए और दंपती को घर में प्रवेश कराने की मांग की। थाना प्रभारी ने ऐसा करने से इन्कार कर दिया। इसके बाद भाकियू कार्यकर्ता थाने में ही धरने पर बैठ गए।

यह भी पढ़ें: Karwa Chauth 2023: पहला व्रत होगा खास, सुहागिनों के साथ परिजन भी उत्साहित, पति भी रखेंगे उपवास

सीओ आशीष शर्मा थाने पहुंचे तथा वार्ता की। सहमति बनी कि दंपती पिता के जिस मकान में रह रहा था, उसमें ही प्रवेश दिलाया जाए। इसके बाद पुलिस पीड़ित प्रिंस, उसकी पत्नी तथा छह दिन की मासूम को लेकर गांव पहुंचे तथा मकान में प्रवेश कराया। इसके बाद धरना समाप्त किया। धरने पर हरपाल सिंह, सूबे सिंह, सहेंद्र कुमार, जतन चौधरी, रामजीलाल, सुनील देशपाल, डॉ. टीटू सुनील कुमार आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed