{"_id":"6a3e9d27ccf0f051f305b044","slug":"bku-tomar-activists-to-head-to-lucknow-for-the-mahapanchayat-meerut-news-c-73-1-mct1008-107726-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: भाकियू तोमर की महापंचायत में लखनऊ जाएंगे कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: भाकियू तोमर की महापंचायत में लखनऊ जाएंगे कार्यकर्ता
विज्ञापन
सरूरपुर। कस्बा हर्रा में भाकियू तोमर महापंचायत में शामिल पदाधिकारी। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर (मेरठ)। कस्बा हर्रा में भारतीय किसान यूनियन तोमर की महापंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में बागपत पुलिस की कार्यशैली को लेकर सवाल उठाए गए। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने कहा कि यदि 28 जून तक चिरचिटा गांव में तीन वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के मामले में पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला और उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो 29 जून को किसान लखनऊ कूच करेंगे।
भाकियू तोमर अध्यक्ष ने कहा कि 22 जून को बागपत पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देने के दौरान पीड़ित परिवार और किसान प्रतिनिधियों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। साथ ही पुलिस पर पीड़ित परिवार पर दबाव बनाकर अपने पक्ष में वीडियो जारी कराने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने पर 30 जून से मुख्यमंत्री कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया जाएगा।
महापंचायत में मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने व पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा, सुरक्षा उपलब्ध कराने तथा बच्ची के इलाज, शिक्षा और विवाह का खर्च सरकार से वहन कराने की मांग की गई। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन त्यागी, जिला अध्यक्ष अखिल राणा, मुकेश गुर्जर, अब्बास, हीरा बालियान, अजय त्यागी, गुल्लू पहलवान आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।